श्रीमंत की छवि तोड़कर केसरिया रंग में रंगे ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया

Updated on 02-05-2024 12:21 PM
भोपाल। केसरिया रंग के साथ रगों में दौड़ती राजशाही का तालमेल यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया की नई पहचान, जो उन्हें जनता के करीब पहुंचा रही है, वहीं लोकप्रियता के नए आयाम स्थापित कर रही है। यह बदलाव सिंधिया की ‘श्रीमंत’ की छवि से अलग भाजपा के केसरिया रंग को भी गहरा कर रही है।

ज्योतिरादित्य चार वर्ष पहले तक कांग्रेस में अपने पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की सियासी व शाही विरासत के साथ आगे बढ़ रहे थे, तब गाहे-बगाहे श्रीमंत की छवि अपना अलग प्रभाव रखती थी, लेकिन 2020 में भाजपा में शामिल होने के बाद से वह लगातार केसरिया रंग में रंगे हुए हैं।

लोकसभा चुनाव में गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी बनने के साथ ही यह केसरिया रंग जनता से जुड़ाव का जनता के लिए सबसे आसान माध्यम बन गया है। सिंधिया बतौर कांग्रेस प्रत्याशी पिछला लोस चुनाव इसी सीट से भाजपा के केपी सिंह यादव से हार गए थे। उन्होंने हार की वजह तत्कालीन मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं दिग्विजय सिंह के खेमों को मानते हुए कांग्रेस से अलग होने का मन बना लिया था। भाजपा में वह ‘श्रीमंत’ की छवि तोड़कर कार्यकर्ता की छवि गढ़ने में सफल रहे हैं।

सिंधिया परिवार ही जीतता रहा

वर्ष 2019 का चुनाव छोड़ गुना-शिवपुरी सीट से सिंधिया परिवार या उनका समर्थक ही जीतता रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा व राहुल गांधी की इच्छा सिंधिया को हराने की बताई जाती है, लेकिन अब तक कांग्रेस का कोई बड़ा नेता यहां नहीं आया है।

भूल नहीं पा रही कांग्रेस

ज्योतिरादित्य को कांग्रेस छोड़े चार वर्ष हो गए, पर कांग्रेस उन्हें भूल नहीं सकी है। राहुल-प्रियंका से उनकी करीबी भी जगजाहिर रही है। युवा नेताओं की कमी से जुझ रही कांग्रेस को सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद से उपचुनाव 2020, 2023 में विस में पराजय का सामना करना पड़ा। यही कारण है कि सिंधिया को लेकर कांग्रेस की बेचैनी बार-बार सामने आती रहती है।

अपने दम पर चुनौती दे रहे यादव

विस चुनाव के पहले जोर-शोर से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राव यादवेंद्र सिंह यादव को पार्टी ने लोस चुनाव में गुना सीट से फिर मौका दिया है। दरअसल, 2019 में यहां से कांग्रेस छोड़कर भाजपा गए केपी सिंह यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था। अब सिंधिया भाजपा से चुनाव मैदान में हैं तो कांग्रेस ने यादव प्रत्याशी मैदान में उतारा है। वह अकेले ही सिंधिया को चुनौती दे रहे हैं। दोनों प्रमुख दल अब प्रचार के लिए दिग्गजों को बुलाने की तैयारी कर रहे हैं।

बात ही नहीं, भोजन भी करते साथ

सिंधिया ने भाजपा के साथ आरएसएस में भी पैठ बना ली है। भाजपा के नेता भी मानते हैं कि सिंधिया अब पार्टी का भविष्य हैं। सिंधिया अनुसूचित जाति के लोगों को स्वयं भोजन परोसाते ही नहीं हैं, बल्कि साथ बैठकर भोजन भी करते हैं। प्रचार के दौरान वह किसानों से उनकी समस्या के बारे में भी पूछताछ करते हैं। प्रचार के दौरान उनके अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। बुजुर्ग महिलाओं को गले लगाते हैं। महल का प्रभाव होने के कारण आम लोग अब भी सिंधिया के प्रति महाराजा वाला भाव ही रखते हैं और उनके पैर छूने का प्रयास करते हैं, जबकि सिंधिया लोगों को गले लगाते हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं को तवज्जो दे रहे हैं।

इसलिए आसानी से अपनाई विचारधारा

सिंधिया के दादा जीवाजी राव का रुझान भी कांग्रेस के बजाय हिंदू महासभा की तरफ था और दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया तो जनसंघ में सक्रिय रहकर भाजपा के संस्थापकों में से एक रही हैं। यही वजह है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को विचारधारा अपनाने में परेशानी नहीं आई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
Advt.