छत्तीसगढ़ में पहली से तीसरी और 6वीं की किताबें बदलेगी:शिक्षा सत्र 2025- 26 से होंगे बदलाव

Updated on 13-08-2024 02:44 PM

छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारियां चल रही है। आगामी शिक्षा सत्र 2025- 26 में कक्षा पहली से लेकर तीसरी और 6वीं की पुस्तकें बदली जाएंगी। जल्द ही इन किताबों को लिखने का काम शुरू किया जाएगा। किताबों में बदलाव के लिए प्रदेश के शिक्षक NCERT एक्सपर्ट्स से ट्रेनिंग ले रहे हैं।

नई किताबों के जरिए फाउंडेशनल स्टेज के छात्रों को उनकी स्थानीय भाषा में पढ़ाए जाने पर फोकस होगा। स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के मुताबिक राज्य में अभी 20 भाषाओं पर काम चल रहा है। स्थानीयता को ध्यान में रखते हुए किताबों को क्रिएटिव और अट्रैक्टिव बनाया जाएगा।

प्रैक्टिकल अप्रोच के साथ तैयार होंगी किताबें

प्रदेश में तैयार हो रही किताबें कैसी होनी चाहिए इसे लेकर दो दिवसीय उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम चल रहा है, स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी की ओर से नई बुक्स में ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच का समावेश करने के निर्देश दिए हैं।

जनवरी 25 तक नई किताबें बनाने का लक्ष्य

कक्षा 1 से 3 और 6 की सभी 23 किताबों को बनाने का काम जनवरी 2025 तक करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि आने शिक्षा सत्र 2025- 26 से सरकार के अनुमोदन के बाद इसे लागू किया जा सके। इसलिए किताबों को बनाने का काम जनवरी तक पूरा करने को कहा गया है।

11वीं-12वीं के लिए NCERT की बुक्स लागू करने की तैयारी

इसके बाद बाकी क्लासेस के लिए भी किताबें बदली जाएंगी, उन्हें भी NCERT के तर्ज पर तैयार किया जाएगा। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए एनसीईआरटी की किताबों को लागू किया जाएगा। ताकि प्रदेश में पढ़ रहे बच्चे अच्छे स्तर की शिक्षा पा सके।

NCERT एक्सपर्ट्स बताएंगे टिप्स

नई किताबों में किन-किन चीजों को रखना है, किस सब्जेक्ट की क्या बारीकियां हैं, छोटे बच्चों को आसान पाठ्यक्रम से बेहतर शिक्षा देने के लिए NCERT एक्सपर्ट्स छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को टिप्स देंगे। पाठ्य पुस्तकों में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं, रुचियों और अनुभवों को प्राथमिकता दी जाएगी।

एनसीईआरटी के विषय विशेषज्ञ दे रहे ट्रेनिंग

प्रो. रंजना अरोरा प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष पाठ्यचर्या प्रकोष्ठ, प्रो. ए. के. राजपूत अध्यक्ष प्रकाशन विभाग, प्रो. कीर्ति कपूर भाषा शिक्षा विभाग, प्रो. शर्वरी बेनर्जी प्राध्यापक कला एवं सौंदर्य विभाग, प्रो. वी. एस. मेहरोत्रा प्राध्यापक पं. सुंदरलाल शर्मा केन्द्रीय व्यावसाविक शिक्षा संस्थान भोपाल

डॉ. के.की. श्रीदेवी प्राध्यापक आरआईई अजमेर, डॉ. नीलकंठ भाषा शिक्षा विभाग, डॉ. पतंजलि शर्मा आरआईई अजमेर, डॉ. एम.वी. श्रीनिवासन एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रो. के. विजयन प्राध्यापक शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.