सुकमा के स्कूलों में किताबों का संकट, 38 हजार से ज्यादा छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

Updated on 24-07-2026 12:43 PM

सुकमा। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत भले ही उत्साह और बड़े वादों के साथ हुई हो, लेकिन सुकमा जिले के सरकारी स्कूलों में अब भी पाठ्यपुस्तकों की कमी बनी हुई है। जिले के सैकड़ों प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सभी विषयों की किताबें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं, जिससे 38 हजार से अधिक बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

सबसे अधिक समस्या गणित और अंग्रेजी जैसी महत्वपूर्ण विषयों की पुस्तकों की कमी को लेकर है। कई स्कूलों में छात्रों को हिंदी, गणित या अंग्रेजी में से किसी न किसी विषय की किताब का इंतजार है।

किताबें नहीं मिलने से नियमित अध्ययन प्रभावित हो रहा है और छात्रों को पर्याप्त अभ्यास का अवसर नहीं मिल पा रहा है।शिक्षकों का कहना है कि बिना पाठ्यपुस्तकों के पढ़ाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है।

बच्चे कक्षा में ब्लैकबोर्ड से नोट्स लिख तो रहे हैं, लेकिन घर पर पढ़ाई और अभ्यास के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं है। विशेषकर गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों में किताबों के अभाव का सीधा असर विद्यार्थियों की सीखने की गति पर पड़ रहा है।

शिक्षा विभाग ने फिलहाल पुराने पाठ्यपुस्तकों और वैकल्पिक शिक्षण सामग्री के माध्यम से पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा सत्र के शुरुआती महत्वपूर्ण दिनों में हुई देरी की भरपाई आसान नहीं होगी। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि लंबित किताबें स्कूलों तक कब पहुंचेंगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई सामान्य हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.