एक हफ्ते में 150 से ज्यादा फ्लाइट्स को बम की धमकी, केंद्र ने 'एक्स' को दी वार्निंग, जानिए पूरा मामला

Updated on 23-10-2024 05:09 PM
नई दिल्ली: सरकार ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) की जमकर आलोचना की है। एक्स ने हाल ही में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को लेकर फैलाए गए फर्जी बम खतरों से ठीक से नहीं निपटा। पिछले आठ दिनों में 150 से ज्यादा उड़ानों को फर्जी धमकियां मिली हैं। इससे फ्लाइट की आवाजाही पर असर पड़ा। इसके साथ ही यात्री सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ी हैं। इन फर्जी धमकियों से अकासा, एअर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा जैसी एयरलाइन्स प्रभावित हुई हैं। ये सभी एयरलाइन्स दिल्ली से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए उड़ानें भरती हैं।

'एक्स 'और 'मेटा' के साथ सरकार की बैठक


इस पूरे मामले पर चर्चा करने के लिए मंगलवार शाम को एक वर्चुअल मीटिंग रखी गई थी। मीटिंग की अध्यक्षता जॉइंट सेक्रेटरी संकेत एस भोंडवे ने की। मीटिंग में एअर इंडिया और विस्तारा के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और मेटा के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने X को इस मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सरकार का कहना है कि X की कार्रवाई से 'अपराध को बढ़ावा' मिलता है।

'एक्स' को इसलिए दी गई वार्निंग


दरअसल, दिल्ली पुलिस को धमकी भरे मेसेज पोस्ट करने वाले एक्स अकाउंट की यूजर आईडी या डोमेन डिटेल्स हासिल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद सरकार ने एक्स की आलोचना की। इस संकट से निपटने के लिए साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार से लगभग 10 सोशल मीडिया हैंडल सस्पेंड या ब्लॉक कर दिए हैं। ये हैंडल ज्यादातर X पर हैं। एजेंसियों ने फर्जी धमकियों में इस्तेमाल होने वाले कुछ शब्दों की पहचान की है। जैसे 'बम' और 'हर तरफ खून ही खून होगा'। एजेंसियां धमकी देने वाले हैंडल के प्राथमिक ईमेल रजिस्ट्रेशन और उसकी भौगोलिक लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

फर्जी बम धमकियों पर 'एक्स' नहीं ले रहा एक्शन


मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के एक 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है। इस लड़के ने 14 अक्टूबर को मुंबई से उड़ान भरने वाली तीन फ्लाइटों को लेकर एक्स पर फर्जी बम धमकियां पोस्ट की थीं। बढ़ते बम के खतरों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक्शन लिया है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली एजेंसियां एयरलाइन्स को मिली सभी बम धमकियों की जांच कर रही हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही।

केंद्रीय मंत्री ने पूरे मामले में क्या कहा


नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काम कर रही है। सरकार इस मामले में कानून बनाने पर भी विचार कर रही है। इसके तहत दोषियों को नो-फ्लाई लिस्ट में डाला जा सकता है। द सप्रेशन ऑफ अनलॉफुल एक्ट्स अगेंस्ट सेफ्टी ऑफ सिविल एविएशन एक्ट (SUASCA), 1982 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया है।

इसके मुताबिक, अगर किसी फ्लाइट की फर्जी धमकी के चलते लैंडिंग कराई जाती है तो अदालती आदेश के बिना ही दोषी को गिरफ्तार किया जा सकता है और जांच शुरू की जा सकती है। इसके अलावा, विमान सुरक्षा नियमों में भी बदलाव किए जा रहे। इससे फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी देने वालों को सख्त सजा मिल सकेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.