दिल्ली आ रही अमेरिकी फ्लाइट में बम की धमकी फर्जी:रोम डायवर्ट हुई थी फ्लाइट, कल दिल्ली के लिए रवाना होगी; 214 लोग सवार थे

Updated on 24-02-2025 02:18 PM

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की धमकी फर्जी निकली। रविवार को फ्लाइट AA292 में बम की खबर मिलने के बाद उसे रोम की ओर डायवर्ट कर दिया गया था। फ्लाइट में 199 यात्री और 15 क्रू मेंबर मौजूद थे।

रविवार को जांच के बाद उसे फिर से उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई। हालांकि, अभी फ्लाइट दिल्ली नहीं आएगी। एक दिन और उसे रोम के फ्यूमिसीनो एयरपोर्ट पर रोका जाएगा। दरअसल, एयरलाइंस ने सोमवार को कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट के प्रोटोकॉल के मुताबिक उसे लैंड करने से पहले कहीं और जांच की जानी जरूरी है।

इतालवी वायु सेना ने फ्लाइट को एस्कॉर्ट किया

फ्लाइट ने 22 फरवरी को न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। कैस्पियन सागर पार करने के बाद इसे अचानक रास्ता बदलकर यूरोप की ओर लौटाया गया।

बयान में कहा कि चालक दल के सिक्योरिटी इश्यू की सूचना देने पर रविवार, 23 फरवरी को स्थानीय समयानुसार शाम 5:30 बजे रोम एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियोज में इतालवी वायु सेना के विमान फ्लाइट को एस्कॉर्ट करते दिख रहे हैं।

भारत में भी मिल चुकी बम की फर्जी धमकियां

अक्टूबर-नवंबर, 2024 में देश में हफ्तों तक फ्लाइट्स में बम होने की धमकी मिली थीं। इस दौरान 500 से ज्यादा फ्लाइट्स में ऐसी धमकी मिली थी। इसके बाद नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) ने इंटरनेशनल एयपोर्ट्स पर अपनी साइबर विंग के अफसरों को तैनात किया था।

डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में बम की धमकी से एयरलाइंस कंपनियों को 1200 से 1400 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। एयरलाइन सोर्स के मुताबिक इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यात्रियों के रुकने, फ्लाइट की ग्राउंडिंग और क्रू पर 25 लाख से 4 करोड़ रुपए तक का खर्च होता है।

जिस एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग होती है, उसे चार्ज देना होता है। 200 से अधिक यात्रियों और क्रू को होटल में रोका जाता है, उनके खाने की व्यवस्था की जाती है। इसके बाद नए क्रू की व्यवस्था की जाती है। इससे एयरलाइंस का खर्चा बढ़ जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.