इंडिगो की चेन्नई-मुंबई फ्लाइट में बम की धमकी:मुंबई एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग हुई

Updated on 19-06-2024 12:37 PM

चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में मंगलवार (18 जून) को बम की धमकी मिली। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर रात 10.30 बजे फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हुई। सूत्र ने बताया कि नई दिल्ली में इंडिगो के कॉल सेंटर पर फ्लाइट नंबर 6E 5149 में बम की धमकी वाला मैसेज मिला था।

इंडिगो एयरलाइन ने बताया कि लैंडिंग के बाद प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट को आइसोलेशन-बे में ले जाया गया। यहां सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। हम सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को वापस टर्मिनल एरिया में भेजा जाएगा।

पिछले 22 दिनों के दौरान इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स में बम की धमकी से जुड़ा ये तीसरा मामला है। इससे पहले 1 जून को चेन्नई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में ही बम की धमकी मिली थी। 28 मई को दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी। हालांकि, जांच के बाद दोनों फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

18 जून को मुंबई-पटना सहित कई शहरों में धमकी मिली

1. मुंबई में BMC हेडक्वार्टर और 50 अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेजा था। इसके बाद बिल्डिंग की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

इससे पहले मुंबई के 50 से ज्यादा अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल मिला। मेल भेजने वाले ने दावा किया कि बम अस्पतालों के बिस्तरों के नीचे और बाथरूम में रखे गए थे। जिन अस्पतालों को धमकी भरा मेल मिला है, उनमें मुंबई के जसलोक अस्पताल, रहेजा अस्पताल, सेवन हिल अस्पताल, कोहिनूर अस्पताल, केईएम अस्पताल, जेजे अस्पताल और सेंट जॉर्ज अस्पताल शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, मेल भेजने के लिए भेजने वाले ने वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल किया था, जो Beeble.com नाम की वेबसाइट से भेजा गया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ते ने अस्पतालों की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

2. वडोदरा और पटना एयरपोर्ट पर धमकी भरा मेल आया
मंगलवार (18 जून) को गुजरात के वडोदरा और बिहार के पटना एयरपोर्ट पर भी बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि धमकी भरा मेल एयरपोर्ट डायरेक्टर अंचल प्रकाश के मेल पर आया था।

मेल में लिखा था कि पटना एयरपोर्ट के किसी कोने में बम रखा हुआ है। किसी भी वक्त यह फट सकता है। इसे अफवाह नहीं समझें। करीब चार घंटे तक बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड ने एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे को खंगाला। हालांकि, जांच में कुछ भी नहीं मिला।

3. भोपाल एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट अथॉरिटी को एक अज्ञात शख्स ने अंग्रेजी में धमकी भरा ई-मेल भेजा। इसमें भोपाल के अलावा अन्य एयरपोर्ट्स को भी टैग किया गया था। भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत के आधार पर CISF ने एयरपोर्ट पर सर्चिंग की। हालांकि, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.