बंद कमरे में मिले 2 सगे भाइयों के शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated on 08-06-2024 05:58 PM

दुर्ग । दुर्ग जिले में हारून ग्रीन्स कॉलोनी के एक घर में दो सगे भाइयों के शव सड़ी-गली हालत में मिले हैं। पड़ोसियों को जब दुर्गंध आई तो उन्हें शक हुआ लिहाजा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था और दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दोनों भाइयों के शव पड़े मिले। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
कुम्हारी पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम 6.30 बजे फोन आया था कि कॉलोनी के एक मकान से तेज दुर्गंध आ रही है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर जब वे अंदर घुसे तो 2 सगे भाइयों सुधांशु शर्मा और हिमांशु शर्मा की लाश सड़ी-गड़ी हालत में मिली। जिसके बाद दोनों लाशों का पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

शुरूआती पूछताछ में कॉलोनीवासियों ने बताया कि, दोनों भाइयों को पिछले 2 दिन से किसी ने नहीं देखा था। जब उन्हें मकान से जब दुर्गंध आई तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुधांशु और हिमांशु के परिजनों को बुलाया है। बताया जाता है कि, दोनों के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि, कॉलोनी में उनके कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं।

पुलिसिया पूछताछ में रिश्तेदारों ने बताया कि, माता-पिता की मौत के बाद से दोनों भाई काफी सदमे में थे और दोनों काम पर भी ध्यान नहीं देते थे। दोनों भाई शराब पीने के आदी हो गए थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि, दोनों भाइयों ने पहले घर में बैठकर शराब पी होगी और अधिक शराब पीने से ही उनकी मौत हुई होगी। पुलिस ने कहना है कि, मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.