फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव:आलीराजपुर में पड़ोसी बोले-परिवार ने कभी परेशानी का जिक्र नहीं किया

Updated on 01-07-2024 02:05 PM

आलीराजपुर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना अलीराजपुर जिले के सांडवा थाना क्षेत्र के राउड़ी गांव की है। एसपी राजेश व्यास समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर हैं। एफएसएल की टीम जिला मुख्यालय से घटनास्थल के लिए निकल चुकी है।

पुलिस ने बताया कि राकेश पिता जागर सिंह, उसकी पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। राकेश के चाचा सुबह घर पहुंचे तो इसकी जानकारी लगी। इसके बाद सांडवा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के लिए शवों को आलीराजपुर जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

रिश्तेदारों ने जताई हत्या की आशंका

पड़ोसियों का कहना है कि राकेश किसान था। उसने या परिवार के किसी सदस्य ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। वहीं, रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा, 'यह परिवार खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकता। यह हत्या है। पुलिस को इसकी जल्द जांच करना चाहिए।' उन्होंने कहा कि परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से पूरे गांव में शोक है।

एसपी बोले-पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एसपी राजेश व्यास ने बताया कि सुबह 7 बजे मामले की सूचना मिली थी। राकेश का घर उसके खेत के पास ही बना है। प्रकरण गंभीर है इसलिए एफएसएल की टीम बुलाई है। साइबर टीम को भी लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि किन परिस्थितियों में मौत हुई है।

कलेक्टर डॉ. अरविंद अभय बेडेकर ने कहा कि किन परिस्थितियों में मौत हुई, यह बताना अभी जल्दबाजी होगी। पुलिस टीम गंभीरता से जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.