रक्तदान पुण्य का काम, समाज सेवा में भागीदारी का अवसर : विधायक

Updated on 18-09-2025 12:52 PM

गरियाबंद। शासकीय जिला अस्पताल में आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजिम क्षेत्र के विधायक  रोहित साहू, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष  संदीप शर्मा, कलेक्टर  बी. एस. उइके, जिला पंचायत के सीईओ  प्रखर चन्द्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिविर का निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और रक्तदाताओं से भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदाताओं को हेलमेट वितरण कर समाज सेवा में भागीदारी के लिए आभार प्रकट किया। साथ ही प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उन्हें पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है। यह बहुत ही पुण्य का काम है। साथ ही रक्तदान समाज सेवा में भागीदारी का अवसर प्रदान करता है। प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर समाज में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त की उपलब्धता से गंभीर रूप से बीमार मरीजों, प्रसवकालीन जटिलताओं से गुजर रही महिलाओं तथा दुर्घटना पीड़ितों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि रक्तदान शिविर में आने वाले सभी दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्त दान की प्रक्रिया पूर्ण करे। उन्होंने कहा कि रक्त संग्रहण एवं भंडारण की प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से करे, ताकि भविष्य में जरूरतमंद मरीजों को इसका लाभ समय पर मिल सके।

जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा का संकल्प लिया। शिविर में जिला अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही। इस अवसर पर शिविर के दौरान वातावरण में उत्साह और सेवा भाव का संचार दिखाई दिया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, पूर्व विधायक  संतोष उपाध्याय,  डमरूधर पुजारी, वरिष्ठ नागरिक  अनिल चंद्राकर,  चंद्रशेखर साहू,  आशीष शर्मा, सीएमएचओ डॉ. यू एस नवरत्न, सिविल सर्जन डॉ. वाय के ध्रुव, डीपीएम  गणपत नायक सहित जिला अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवकगण एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.