उस्मानिया यूनिवर्सिटी के खाने में मिला ब्लेड:पहले कीड़े और कांच के टुकड़े मिले थे, छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया

Updated on 12-03-2025 02:47 PM

हैदराबाद के उस्मानिया यूनिवर्सिटी के न्यू गोदावरी हॉस्टल के खाने में रेजर ब्लेड मिला। घटना मंगलवार रात की है। ब्लेड मिलने के बाद गुस्साए छात्र सब्जी का बर्तन और प्लेट लेकर यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि यूनिवर्सिटी उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। साथ ही कुलपति प्रो. एम. कुमार और चीफ वार्डन सहित विश्वविद्यालय प्राधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

पहले भी खाने में कीड़े, कांच के टुकड़े मिले थे 

छात्रों के अनुसार, खाने में पहले भी कई बार कीड़े और कांच के टुकड़े मिल चुके हैं। दो दिन पहले गोभी की सब्जी में कीड़े पाए गए थे। शिकायत करने के बाद भी इसे लेकर कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है।

छात्रों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी मेस के समय अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। इससे छात्रों को, रात का खुद ही परोसना पड़ता है। हॉस्टल मेस में परोसे जाने वाले घटिया खाने के लिए हर महीने 2,500-3,000 रुपए देते है। विश्वविद्यालय प्रशासन से समाधान की मांग करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

यूनिवर्सिटी में पानी की भी कमी 

छात्रों ने हास्टल में पानी की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की। जिससे उनके स्वास्थ संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। छात्रों ने कहा- पानी की आपूर्ति के लिए पानी के टैंकरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ये पानी साफ है, या नही इसकी कोई जानकारी नही दी गई है। छात्र अक्सर इस पानी का इस्तेमाल करने के बाद बीमार पड़ रहे हैं। छात्रों ने पानी के टैंकरों की जगह बोरवेल का इस्तेमाल करने की मांग कि है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.