काशी में ममता बनर्जी को तीन जगह दिखाए गए काले झंडे

Updated on 03-03-2022 08:46 PM

काशी काशी पहुंचीं तृणमूल कांग्रेस टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तीन जगह काले झंडे दिखाए गए। चेतगंज लेबर चौराहे के पास जुटे हिंदू युवा वाहिनी के 20-25 कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराकर उनका विरोध किया। ममता गाड़ी से उतरकर विरोध करने वालों के सामने गईं और कुछ मिनट तक वहीं खड़ी रहीं। गंगा आरती के लिए जाते वक्त गोदौलिया चौराहा और दशाश्वमेध पर भी भाजपा के झंडे लहराकर और जय श्रीराम के नारे लगाकर उनका विरोध किया।

आरती से लौटते वक्त गोदौलिया चौराहे पर भी दो युवकों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार शाम 4:30 बजे ममता बनर्जी बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। टीएमसी नेता राजेशपति त्रिपाठी, ललितेश पति त्रिपाठी के साथ सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, मनोज राय धूपचंडी अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। कुछ देर के विश्राम के बाद शाम साढ़े पांच बजे के बाद ममता बनर्जी दशाश्वमेध घाट के लिए निकलीं। चेतगंज में पहले से तैयार खड़े हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता उनके सामने गए और काले झंडे लहराते हुएममता वापस जाओके नारे लगाने लगे।

 ममता का काफिला रुका तो वह कार से उतर गईं और विरोध करने वालों के सामने कुछ देर तक खड़ी रहीं। ममता बनर्जी की सुरक्षा टुकड़ी और चेतगंज पुलिस ने विरोध कर रहे युवकों को पीछे खदेड़ा। ममता ने कहा कि हार के डर से सत्ताधारी दल के इशारे पर उनका विरोध कराया जा रहा है। ममता के काफिले को गोदौलिया चौराहा और दशाश्वमेध घाट के पास भी भाजपा के झंडे दिखाए गए। विरोधियों ने जय श्रीराम और मोदी-योगी के नारे भी लगाए। विरोध को देखते हुए दशाश्वमेध घाट पर पुलिस ने एक तरफ से आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था।

आरती से लौटते वक्त भी ममता के काफिले के सामने नारेबाजी हुई और काले झंडे लहराए गए। ममता बनर्जी के दशाश्वमेध से निकलने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्रियां नारेबाजी करती गोदौलिया चौराहे की तरफ बढ़ीं। यहां सपा के कुछ कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। दोनों पक्ष आमने-सामने हुए और परस्पर विरोधी नारे लगने लगे। चौराहे पर मौजूद पुलिस बल ने बीच में पड़कर दोनों पक्षों को अलग किया। धक्कामुक्की कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को गिरजाघर की तरफ खदेड़ दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच…
 09 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की शुक्रवार शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…
 09 May 2025
दिल्ली हाईकोर्ट में आज बाबा रामदेव के शरबत जिहाद केस में सुनवाई होगी। बाबा रामदेव ने हमदर्द कंपनी का नाम लिए बिना रूह अफजा को 'शरबत जिहाद' कहा था। इसके…
 09 May 2025
जम्मू-कश्मीर में जम्मू, पठानकोट सहित 11 इलाकों में गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से 100 से ज्यादा ड्रोन, मिसाइलों से हमला किया गया। हालांकि, मिसाइल डिफेंस सिस्टम S400 और आकाश…
 09 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक बंद किया गया है। ये राज्य- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश…
 06 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में मंगलवार को एक पैसेंजर बस खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 45 लोग घायल हैं।…
 06 May 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के जंगलों में पुलिस ने 2 RPG, 2 IED, 5 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलेस कम्युनिकेशन…
 06 May 2025
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावनाओं के बीच भारत की समुद्री ताकत बढ़ने वाली है। रूस में बने एक मॉडर्न स्टील्थ युद्धपोत ‘तमल’ को भारतीय नौसेना को मई…
 06 May 2025
पाकिस्‍तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद…
Advt.