BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ​​​​​​​पर अवैध संबंध का आरोप:चाचा बोले-इसके चलते घर परिवार बर्बाद हो गया, 18 मिनट का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Updated on 01-09-2025 01:47 PM

रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा पर पारिवारिक विवाद के चलते गंभीर आरोप लगा है। उनके चाचा रविकांत टिकरिहा ने एक शिकायती पत्र में राहुल पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

यह मामला बेमेतरा जिले के सिलहट गांव का है। आरोप है कि राहुल की वजह से चाचा का घर बर्बाद हो गया। पूरा परिवार बिखर गया। पत्र में रविकांत ने समाज के अध्यक्ष से राहुल पर कड़ी सामाजिक कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि राहुल के राजनीतिक रसूख के कारण पुलिस ने थाने में दर्ज शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। वायरल होते ही यह पत्र सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि पार्टी ऐसे विवादित छवि वाले नेता को क्यों आगे बढ़ा रही है। कुछ ने लिखा कि भाजपा नैतिकता की कसौटी पर सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। कई लोग मांग कर रहे हैं कि राहुल को तुरंत पद से हटाया जाए, वरना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को इस्तीफा देना चाहिए।

राहुल टिकरिहा ने मीडिया से बनाई दूरी

भाजयुमो अध्यक्ष पर लगे आरोपों को लेकर बात करने की कोशिश की। भाजयुमो अध्यक्ष ने इस मामले में अब तक अपना पक्ष नहीं रखा है। भाजयुमो अध्यक्ष के कुछ करीबियों ने बताया कि, मामला चार साल पुराना है।

इस मामले में कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है। ये मामला पहले भी राहुल टिकरिहा को बदनाम करने के लिए उठाया जा चुका है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को कोर्ट के दस्तावेज दिए जा चुके है। इस मामले में जल्द भाजयुमो अध्यक्ष संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से प्रेस कॉन्फ्रेस लेकर अपना पक्ष रख सकते हैं।

भाजपा-भाजयुमो की तरफ से अधिकृत टिप्पणी नहीं

भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर लगे आरोपों पर अब तक अधिकृत टिप्पणी भाजपा और भाजयुमो की तरफ से नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर इन आरोपों पर यूजर्स ने तंज कसना शुरू कर दिया और नई बहस तेज हो गई है।

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनकर राहुल ने परिवारवाद की नई परिभाषा गढ़ दी है। फिलहाल, लोग मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं, ताकि राजनीति की साख बची रहे।

18 दिन पहले राहुल बने है भाजयुमो अध्यक्ष

राहुल टिकरिहा को बीजेपी ने 18 दिन पहले भाजयुमो अध्यक्ष बनाया है। रवि भगत के सोशल मीडिया से मंत्री से सवाल पूछे जाने के बाद राहुल टिकरिहा को भाजयुमो की कमान सौंपी गई थी। राहुल के साथ बीजेपी ने संगठन में 47 नए पदाधिकारियों का नियुक्ति आदेश जारी किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.