BJP कार्यकर्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ता की दीवार पर चलाया बुलडोजर:थाने के सामने विधायक साव का धरना-प्रदर्शन

Updated on 13-08-2024 02:45 PM

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भाटापारा के विधायक इंद्र साव रात 9 बजे थाने के सामने धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता रोशन हबलानी के घर की दीवार को JCB से तोड़ने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर विरोध प्रदर्शन किया। धरने के दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह SDM कार्यालय में ताला जड़ देंगे।

बताया जा रहा है कि यह विवाद एक जमीन से जुड़ा है। विधायक और उनके समर्थक थाने में देर रात तक डटे रहे। विधायक इंद्र साव ने प्रशासन को 24 घंटे तक का अल्टीमेटम दिया है, जिसके तहत उन्होंने 24 घंटे के भीतर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।

140 फीट लंबी दीवार तोड़ी गई

विधायक इंद्र कुमार साव ने कहा कि भाटापारा के इतिहास में पहली बार हुआ है, जो बहुत ही शर्मनाक घटना है। एक व्यक्ति खुले आम जेसीबी मशीन लेकर किसी भी शासकीय आदेश या अधिकारियों के बगैर जाकर 10 फिट ऊंची और 140 फीट लंबी दीवार को दिनदहाड़े तोड़ दिया।

24 घंटे की चेतावनी देकर धरना प्रदर्शन खत्म

विधायक इंद्र साव ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो अगला कदम और भी बड़ा हो सकता है। देर रात एसडीएम तहसीलदार धरना स्थल पहुंचे। विधायक से बात होने के बाद विधायक ने 24 घंटे की चेतावनी देकर धरना प्रदर्शन खत्म किया।

बीजेपी कार्यकर्ता पर दीवार तोड़ने का आरोप

बताया जा रहा है कि दीवार तोड़ने वाला व्यक्ति राकेश मंधान बीजेपी कार्यकर्ता है और जिसकी दीवार टूटी है वह काग्रेस कार्यकर्ता है, जिसके चलते जमीन विवाद का मामला अब राजनीतिक विवाद बन गया है। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले को कैसे हल करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.