विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई के निधन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने जताया शोक

Updated on 29-05-2026 01:46 PM
​भिलाई नगर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का 17 मई को निधन हो गया था। स्वर्गीय दिनेश सेन की स्मृति में 27 मई को भिलाई में एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया था, जिसमें क्षेत्र के विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण, सांसद, जनप्रतिनिधियों सहित अन्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

​इसी सिलसिले में 28 मई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से फोन पर विशेष बातचीत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस असमय और दु:खद पारिवारिक क्षति पर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

​फोन पर हुई इस बातचीत के दौरान नितिन नबीन ने रिकेश सेन को सांत्वना दी और उनके पूरे शोक संतप्त सेन परिवार को इस कठिन और दु:खद घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उत्तम स्थान प्रदान करें और शोकाकुल सेन परिवार को इस अपूरणीय क्षति और गहरे आघात को सहन करने की संबल व आत्मिक शक्ति दें। इस दु:खद बेला में पूरी भारतीय जनता पार्टी विधायक रिकेश सेन और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.