BJP सांसद सुरेश गोपी बोले- इंदिरा गांधी मदर ऑफ इंडिया:पूर्व कांग्रेसी CM करुणाकरण को बताया राजनीतिक गुरु

Updated on 15-06-2024 02:19 PM

केरल के त्रिशूर से BJP सांसद और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया कहा। उन्होंने दिवंगत कांग्रेसी मुख्यमंत्री के करुणाकरण को भी साहसी मुख्यमंत्री बताया। गोपी ने कहा कि वह इंदिरा गांधी को 'भारत की मां' मानते थे, इसलिए करुणाकरण उनके लिए राज्य में कांग्रेस पार्टी के पिता थे।

गोपी बुधवार 12 जून को पुन्कुन्नम में करुणाकरण के स्मारक मुरली मंदिरम गए थे। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान यह भी कहा कि उनके दौरे का कोई राजनीतिक अर्थ न निकाला जाए, क्योंकि वे अपने गुरु को श्रद्धांजलि देने आए हैं।

गोपी केरल से भाजपा के पहले सांसद हैं। उन्होंने CPI के सुनील कुमार को 75 हजार वोटों से हराया है। साथ ही करुणाकरण के बेटे और कांग्रेस नेता के मुरलीधरन को भी हराया। मुरलीधरन, तीसरे स्थान पर रहे थे।

सुरेश गोपी नयनार के घर भी गए
गोपी ने बताया कि नयनार और उनकी पत्नी शारदा टीचर की तरह ही उनके करुणाकरण और उनकी पत्नी कल्याणीकुट्टी अम्मा के साथ भी अच्छे संबंध थे। इसलिए वे कन्नूर में नयनार के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मिले। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि करुणाकरण को केरल में कांग्रेस का पिता बताना राज्य में पार्टी के संस्थापकों का अनादर नहीं है।

उन्होंने 2019 में भी मुरली मंदिरम जाने की इच्छा जताई थी। लेकिन तब उनकी बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने राजनीतिक कारणों से उन्हें जाने नहीं दिया था। पद्मजा हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं।

5 दिन पहले कहा था- मेरे मंत्री पद छोड़ने की बात गलत
राज्यमंत्री बने सुरेश गोपी के मंत्री पद छोड़ने वाली खबरों को लेकर भी सुर्खियों में थे। एक मलयालम टीवी चैनल ने गोपी के हवाले से दावा किया था कि वे मंत्री नहीं बनना चाहते। वे केवल एक सांसद के रूप में काम करेंगे। चैनल ने बताया था कि एक्टर से राजनेता बने गोपी ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कहा था कि वे फिल्म इंडस्ट्री नहीं छोड़ेंगे क्योंकि एक्टिंग उनका जुनून है। उनके पास पहले से ही कुछ फिल्म प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

हालांकि गोपी ने एक पोस्ट में इस बात को पूरी तरह गलत बताया था। सुरेश ने X पर लिखा, 'कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबर फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह पूरी तरह गलत है। मोदी जी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

गोपी 2019 लोकसभा, 2021 विधानसभा चुनाव हारे थे; 2024 में जीत मिली
साल 2019 में सुरेश गोपी त्रिशूर से लोकसभा चुनाव हार गए थे। उन्हें 2021 के विधानसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव में गोपी को पहली जीत 2024 लोकसभा चुनाव में मिली। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार सुनील कुमार को हराया। कांग्रेस के सीनियर नेता और सांसद मुरलीधरन इस सीट से तीसरे नंबर पर रहे।

जनवरी में गोपी की बेटी की शादी में पहुंचे थे PM मोदी
सुरेश गोपी की बेटी भाग्या सुरेश की 17 जनवरी को बिजनेसमैन श्रेयस मोहन से शादी हुई थी। इस शादी में PM नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। तब PM ने केरल की पारंपरिक पोशाक- मुंडू और वेष्टि पहनी थी, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं।

भाग्या सुरेश और श्रेयस मोहन की शादी में PM मोदी करीब 25 मिनट रुके थे। PM ने गुरुवायुर मंदिर में शादी कर रहे अन्य जोड़ों को भी आशीर्वाद दिया था। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को तोहफा भी दिया। इस शादी में साउथ इंडस्ट्री के एक्टर ममूटी, मोहनलाल, दिलीप और बीजू मेनन अपने-अपने परिवारों के साथ नजर आए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.