BJP सांसद बोले- अफसरों के लिए नींबू काटेंगे:अवैध उत्खनन, फोन नहीं उठाने पर भड़के भोजराज नाग

Updated on 14-11-2025 11:56 AM

छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद भोजराज नाग ने एक बार फिर अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं पर फोन नहीं उठाएंगे और शिकायतों का समाधान नहीं करेंगे, हम सभी के लिए नींबू काटेंगे।

अवैध उत्खनन को लेकर सांसद भोजराज नाग ने कहा, जहां भी इस प्रकार का अवैध कारोबार होगा। हमारी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। इससे पहले भी सांसद ने कहा था कि नींबू काटकर भूत उतार दूंगा।

दरअसल, सांसद भोजराज नाग गुरुवार को धमतरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान 15 नवंबर को 'जनजाति गौरव दिवस' के रूप में मनाने की बात कही।

साथ ही धमतरी जिले में अवैध उत्खनन के सवाल पर सांसद भोजराज ने कहा, सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

सांसद ने यह भी कहा कि धमतरी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत खदानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के फोन न उठाने पर सांसद ने कहा, कौन-कौन अधिकारी हैं, जो फोन नहीं उठाता, बात नहीं करता, जनता की समस्या नहीं सुनता आप बताना हम सभी के लिए नींबू काटेंगे।

बता दें कि सांसद भोजराज नाग अपने तीखे बयानों और अधिकारियों को फटकारने के लिए पहले भी सुर्खियों में रहे हैं।

पहले कहा था- नींबू काटकर उतार दूंगा भूत

साल भर पहले भी सांसद भोजराज नाग ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि पुरानी मानसिकता के कुछ अधिकारी हैं, वह अपनी मानसिकता त्याग दें। 6 महीने बाद फिर काम करेंगे, जिसमें किसी प्रकार का रोड़ा नहीं आना चाहिए। 6 महीने बाद मैं फिर भूत उतारूंगा।

सांसद नाग ने कहा था कि सरकार के विकास कार्य में जो बाधा आ रही है उसे नींबू काटकर दूर कर दूंगा। चुनाव जीते 5 महीने हो गए हैं, जैसे ही 6 महीने हो जाएंगे वो फिर से नींबू काटकर भूत उतारना शुरू कर देंगे। ये बातें उन्होंने कांकेर के पखांजूर में जिला स्तरीय आवास मेला के दौरान कही थी।

भोजराज नाग ने ठेकेदार को दी थी गालियां

करीब 10 महीने पहले सांसद भोजराज नाग ठेकेदार से फोन पर गाली-गलौज को लेकर भी सुर्खियों में थे। उन्होंने ठेकेदार को गाली देते हुए कहा कि मैं तेरा बाप बोल रहा हूं। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। सांसद ने कहा कि मुझे गाली दी, इसलिए मैंने भी गालियां दी।

इसे लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने सांसद को घेरा था। उन्होंने कहा ये कांकेर के सांसद महोदय भोजराज नाग हैं। उन्हें कोई व्यक्ति फ़ोन पर गाली दे रहा है। उनकी नाराज़गी स्वाभाविक है। सांसद का ऐसा अपमान नहीं होना चाहिए। क्या सांसद को भी संयम नहीं रखना चाहिए, बेवजह किसी का बाप बनकर मां की गाली देना भी सांसद को शोभा नहीं देता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.