भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर 'कॉरपोरेट दलाली' का आरोप, राहुल-जयराम रमेश से पूछे सवाल
Updated on
23-09-2025 01:01 PM
नई दिल्लीः भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी पर 'कॉरपोरेट दलाली' और को विदेशी बैंकों में जमा करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस को देश बेचने का ठेकेदार करार देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश से सवाल किया कि क्या उन्होंने यह जिम्मेदारी ले रखी है? निशिकांत दुबे ने मंगलवार को एक्स पर कुछ डॉक्यूमेंट शेयर करते हुए राहुल गांधी और जयराम रमेश से सवाल किए।राहुल-जयराम रमेश से पूछे सवाल
उन्होंने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी की ' कॉरपोरेट दलाली ' और 'भारतीय पैसे' को स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा करने की कहानी राहुल गांधी आपकी जुबानी, 19 मार्च 1985 को जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री और विश्वनाथ प्रताप सिंह वित्त मंत्री थे। मुंबई एयरपोर्ट पर दो व्यक्तियों (अमीन साहब और नानावती) के पास से लगभग 3.5 लाख अमेरिकी डॉलर (तत्कालीन मूल्य के हिसाब से आज करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक) जब्त किए गए थे। वित्त मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने लोकसभा में स्पष्ट किया था कि यह पैसा मुरुगेश जयकृष्ण का है।