दिल्ली में भाजपा की बैठक, शाह-नड्‌डा मौजूद:प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव भी शामिल

Updated on 17-08-2024 05:25 PM

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश के नेताओं की बैठक हो रही है। इसमें पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। बैठक में प्रदेश अध्यक्षों​​​​​​, महासचिवों और प्रभारियों को भी बुलाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को अंतिम रूप दिया जाएगा। नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले यह अभियान पूरा किया जाएगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर भी प्रदेश के नेताओं के साथ बातचीत होगी।

इसके अलावा पार्टी के नए अध्यक्ष पर भी बैठक में चर्चा होगी। पार्टी में एक व्यक्ति एक पद सिद्धांत के तहत जेपी नड्‌डा की जगह नया पार्टी अध्यक्ष चुना जाना है। नड्‌डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री हैं, ऐसे में उन्हें पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ेगा। इसके अलावा कुछ प्रदेश अध्यक्षों की भी नियुक्ति होनी है।

2020 से नड्‌डा अध्यक्ष, कार्यकाल भी बढ़ाया गया
​​​​​​​जेपी नड्डा जून 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए गए। इसी साल फरवरी में उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया था।लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सरकार 3.0 में उन्हें स्वाथ्य मंत्री बनाया गया था। भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का नियम है। इसलिए नड्‌डा को अध्यक्ष पद छोड़ना है।

भाजपा अध्यक्ष को लेकर 2 विकल्पों पर चर्चा हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पार्टी अध्यक्ष को लेकर भाजपा और RSS नेताओं की बैठक हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, नए अध्यक्ष को लेकर दो बातों पर चर्चा हुई। पहला- जल्द ही कोई कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए, उसे ही बाद में अध्यक्ष का जिम्मा मिले। दूसरा- महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के विधानसभा चुनावों के बाद नए कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा हो।​​​​​​​

कश्मीर में टिकट को लेकर भाजपा का प्लान
चर्चा है कि भाजपा इस बार गैर राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले 25-40 आयु वर्ग के युवाओं को प्रत्याशी बनाएगी। पार्टी संभावित उम्मीदवारों के चयन को लेकर विधानसभा के हिसाब से प्रभारी नियुक्त करने पर विचार कर रही है।

विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के एक अनुभवी नेता को प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इनका काम यह होगा कि वह संबंधित विधानसभा से दो-तीन ऐसे युवा उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करें, जिनकी सियासी विरासत नहीं हो।

खेलकूद, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य में शामिल लोगों पर पार्टी की निगाह होगी। घाटी में ऐसे लोगों की सूची पार्टी ने तैयार की है, जिन्हें न सिर्फ केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है, बल्कि उन्होंने दूसरे लोगों को भी इन योजनाओं से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है।

भाजपा महासचिव तरुण चुग का कहना है कि घाटी में ऐसे युवाओं की बड़ी तादाद है जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में मजबूत यकीन रखते हैं। सूत्रों का कहना है कि चूंकि इस बार घाटी की दोनों प्रमुख दल एनसी और पीडीपी चुनाव को लेकर मुखर नहीं हैं। ऐसे में इस बात की संभावना अधिक है कि ज्यादा से ज्यादा ऐसे लोग चुनाव में उतरेंगे जो, घाटी की पुरानी सियासत को बदल कर विकास के रास्ते पर चलना चाहते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.