भाजपा की लोकसभा चुनाव में सीटें घटीं, इसलिए घटाई GST

Updated on 23-09-2025 12:58 PM

तृणमूल कांग्रेस नेता (TMC) अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जीएसटी में कटौती इसलिए कि क्योंकि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। यही इसका सीधा नतीजा है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या पिछले 8 साल से सरकार जीएसटी के नाम पर जनता से ज्यादा टैक्स लिया गया? बंगाली में कहते हैं कि बिल्ली तब तक पेड़ पर नहीं चढ़ती जब तक उसे खतरा न हो।

बनर्जी ने कहा-

QuoteImage

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 60 सीटें गंवाईं। संख्या 303 से घटकर 240 रह गई। इसलिए जीएसटी भी 27% से 18% तक घटी। उनकी सीटें और कम होतीं, तो ये 9% हो जाती। जिस दिन भाजपा के पास कोई सीट नहीं रहेगी, तब जीएसटी 0 हो जाएगी।

QuoteImage

दरअसल, अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर में दुर्गा पूजा गाइड मैप और टेलीफोन डायरेक्टरी का उद्घाटन किया। साथ ही विशेष साइबर सेल भी शुरू किया। इसी दौरान GST पर बयान दिया।

जिन राज्यों में भाजपा नहीं, उन्हें समय पर फंड नहीं

अभिषेक ने कहा कि आज देश और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने घुटनों पर ला दिया है। हमने देखा कि राज्यों से कोई भी सिफारिश कभी ध्यान में नहीं ली गई। राज्यों के लिए GST कलेक्शन का हिस्सा, जो उनका सही हिस्सा है, समय पर नहीं दिया जाता। विपक्ष-शासित राज्यों का फंड जानबूझकर रोका जाता है। यह अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण बहुत नुकसान हुआ, इसका कारण भाजपा है। भाजपा अभी तक यह नहीं बता पाई कि अचानक लिए इस फैसले के कारण कितने लोगों की मृत्यु हुई। केंद्र सरकार ED-CBI जैसी स्वतंत्र जांच एजेंसियों का राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए इस्तेमाल कर रही है।

ममता बोलीं:- जीएसटी कटौती का बोझ राज्यों पर डाला गया

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने जीएसटी दरें घटाने के बाद राज्यों पर वित्तीय बोझ डाल दिया है। पश्चिम बंगाल को केंद्र सरकार के इस फैसले से लगभग ₹20 हजार करोड़ का नुकसान होगा, लेकिन आम जनता को इसका फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनकी मांग थी कि अतिरिक्त जीएसटी बोझ हटाया जाए और केंद्र को इसके लिए श्रेय नहीं लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे धार्मिक और भाषाई एकता बनाए रखें और समाज को बांटने वाले लोगों से सावधान रहें। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.