
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता और कार्यकर्ता इन दिनों झारखंड में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। 14 मई को प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने रांची लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। इस अवसर पर उन्होंने रांची लोकसभा के अन्तर्गत रांची विधनसभा के सुखदेव नगर मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजको की बैठक में उपस्थित होकर 100 प्रतिशत मतदान की चुनावी योजना बनाई।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्साह है। ऐसे में झारखंड विकसित भारत के इस महान संकल्प में अपनी अग्रणी भूमिका तय करेगा। उन्होंने कहा यह लोकसभा चुनाव के परिणाम झारखंड को भ्रष्टाचार, परिवारवाद से मुक्ति दिलाएगा। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता चंदूलाल साहू ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया।