बिटकॉइन में लगातार चौथे दिन गिरावट, जानिए गिरते-गिरते क्या रह गई है कीमत
Updated on
05-07-2024 04:31 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे पुरानी, सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमत में गिरावट का दौर आज लगातार चौथे दिन भी जारी है। गिरते-गिरते शुक्रवार को इसकी कीमत चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई और यह एक साल में अपने सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है। यह गिरावट ऐसे समय आई है जबकि शेयर मार्केट रोज-रोज नए रेकॉर्ड बना रहे हैं। निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि जो बाइडन अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बने रहेंगे या नहीं। साथ ही क्रिप्टो सप्लाई में संभावित बढ़ोतरी से भी क्रिप्टोकरेंसीज की कीमत में गिरावट आ रही है।
बिटकॉइन की कीमत शुक्रवार को 8% गिरकर $53,918 पर आ गई, जो फरवरी के अंत के बाद से सबसे कम है। इसी तरह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर भी 9% गिरकर $2,855 पर आ गया, जो डेढ़ महीने का निचला स्तर है। अमेरिका में एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड के लॉन्च के बाद बिटकॉइन ने साल की मजबूत शुरुआत की थी। मार्च के मध्य में इसकी कीमत $73,803.25 के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन उसके बाद से बिटकॉइन की कीमत में 21% से अधिक की गिरावट आई है। निवेशक इस बात से भी चिंतित हैं कि डेमोक्रेटिक पार्टी किसी ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना सकती है जो क्रिप्टो का बड़ा सपोर्टर न हो।
सप्लाई में तेजी
डॉनल्ड ट्रंप के साथ पहली बहस में बाइडन का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। तभी से इस तरह की अटकलों का बाजार गर्म है कि पार्टी उन्हें साइडलाइन कर सकती है। साथ ही इस तरह की भी रिपोर्ट है कि माउंट गोक्स (Mt. Gox) ने अपने लेनदारों का पैसा देना शुरू कर दिया है। यह कभी दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज था लेकिन साल 2014 में बंद हो गया था। इससे निवेशकों में यह चिंता पैदा हो गई है कि अगर क्रेडिटर अपने टोकन बेच देते हैं तो बिटकॉइन पर और भी दबाव पड़ सकता है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…