बिरनपुर हिंसा चार्जशीट : गृह मंत्री विजय शर्मा का विपक्ष पर तंज

Updated on 01-10-2025 01:05 PM

रायपुर। बिरनपुर मामले की जांच के बाद सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है. इस पर कांग्रेस की आई टिप्पणी पर उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कम से कम सीबीआई पर तो कांग्रेस का विश्वास बढ़ा है. पांच सालों तक सीबीआई को बैन कर रखा था. गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि चार्जशीट पर कहा कि सीबीआई ने एक बिंदु पर ही जांच की. जो गांव वालों के तर्क बिंदु है, उस पर सीबीआई की जांच नहीं हुई है. वहीं तोमर बंधु सहित कई फरार आरोपियों के अब तक नहीं पकड़े जाने पर कांग्रेस के तंज पर गृह मंत्री ने कहा कि दुबई में जो बैठे हैं, उनके साथ इनके लोग भी बैठे हैं, कांग्रेस यह बताए कि उनका क्या हुआ। कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार उस समय मदहोश थी. कांग्रेस को कभी अपने कार्यकाल में ध्यान नहीं आया कि प्रदेश में क्या चल रहा था. कांग्रेस में कुछ ही लोगों की धमक ज्यादा थी. इस वजह से बाकी सब की आवाज नहीं सुनाई देती थी।

एनडीपीएस मामलों में हो रही कार्रवाई

उन्होंने कहा कि हमारे यहां एनडीपीएस के प्रकरण में कई लोग पकड़े जा रहे हैं, जिनके मामले 4-5 साल पुराने हैं. इसीलिए किसी एक वर्ग के पीछे नहीं भागना चाहिए. सभी वर्गों से मिलकर काम करना चाहिए. एनडीपीएस में पहली बार प्रॉपर्टी अटैच होने का काम हो रहा है. जितनी शिद्दत से कार्रवाई अभी हो रही है, कांग्रेस के कार्यकाल में वह कार्रवाई कभी नहीं हुई।

डीजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे मोदी-शाह

गृहमंत्री विजय शर्मा ने डीजी कांफ्रेंस को लेकर कहा कि 28, 29 और 30 अक्टूबर को होगा. पहले भी देश के विभिन्न राज्यों में इसका आयोजन हुआ है. नई योजनाओं के होने वाली प्रैक्टिसेज के अलावा देशभर के विषय पर इंटीग्रेटेड तौर पर चर्चा होती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो रात और तीन दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी में शामिल होंगे।

3 अक्टूबर को अमित शाह छत्तीसगढ़ में

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा है। 3 तारीख की रात को केंद्रीय गृहमंत्री का आगमन हो जाएगा. अगले दिन सुबह दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माता के दर्शन करके स्वदेशी मेले में जाएंगे. मांझी मुड़िया पुजारी के साथ उनकी चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री लेंगे एसपी-कलेक्टर की बैठक

गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 से 14 अक्टूबर तक एसपी-कलेक्टर की बैठक लेंगे. यह बहुत ही आवश्यक है, इससे आने वाले सभी कार्यक्रमों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा. यह नियमित बैठक है, नियमित समय पर हो रही है।

कमिश्नर प्रणाली के लिए चल रही ड्राफ्टिंग

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर में लागू होने वाली कमिश्नर प्रणाली को लेकर कहा कि इसके लिए ड्राफ्टिंग का काम चल रहा है. इस प्रणाली से पुलिस के हाथों में ताकत होगी. इससे काम अच्छा होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.