सभी अधिकारी-कर्मचारियों का बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य: कलेक्टर

Updated on 10-12-2025 12:19 PM

बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य में मुख्य सचिव से लेकर सबसे नीचले क्रम तक के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का कार्यालय में पहुँचने के पश्चात् बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उक्त आदेश के परिपालन में सुबह 10 बजे अपने-अपने कार्यालयों में पहुँचने के पश्चात् जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुबह 10 बजे कार्यालय में पहुँचने के पश्चात् अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित नही करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में कलेेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत चल रहे धान खरीदी के कार्य की भी समीक्षा की। श्रीमती मिश्रा ने सभी नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन निर्धारित समय में धान खरीदी केन्द्रों में उपस्थित होकर धान खरीदी के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक,  अजय किशोर लकरा एवं नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी के कार्य की समीक्षा करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को अपने प्रभार वाले धान खरीदी केन्द्रों के समिति प्रबंधकों, निगरानी दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सतत माॅनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में किसानों को अपने धान की बिक्री करने में परेशानी नही होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में चलाए जा रहे सघन पौधरोपण के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को रोपे गए पौधों के लिए पानी की समुचित उपलब्धता के अलावा देखरेख की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होेंने युवा खेल महोत्सव के आयोजन, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आदि के कार्यों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव के सफल एवं बेहतर आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.