दुर्ग में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 लड़के गिरफ्तार

Updated on 27-08-2025 12:29 PM

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में दो नाबालिग और एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 19 चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद की गई हैं। जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर के अनुसार, जिले में बढ़ती वाहन चोरी पर नजर रखने के लिए 'सशक्त ऐप' का यूज किया जा रहा था।

सूचना पर ग्रीन चौक से तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि वे पिछले चार महीनों से वाहन चोरी कर रहे थे। दो नाबालिग आरोपी अपना शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करते थे। वे चोरी के वाहनों को कम कीमत में अपने परिचितों को बेच देते थे। खरीददार जानते थे कि वाहन चोरी के हैं और इनके पास न तो नंबर है और न ही कागजात।


पुलिस ने 14 ऐसे खरीददारों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद किए गए वाहनों में 10 स्कूटी और 9 बाइक है। आरोपी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से वाहन चुराते थे। वे चोरी के वाहनों को छिपाकर रखते और फिर बेचकर पैसे खर्च कर देते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.