बीजादूतीर स्वयंसेवकों ने मनाया इंटरनेशनल वालंटियर डे

Updated on 06-12-2024 12:27 PM

बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में बीजापुर जिले में बीजादूतीर कार्यक्रम से जुड़े स्वयंसेवकों ने 5 दिसम्बर को इंटरनेशनल वालंटियर डे बड़े धूमधाम से मनाया। जिला प्रशासन, महिला बाल विकास विभाग, यूनिसेफ और छत्तीसगढ़ एग्रीकान समिती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बिना किसी स्वार्थ के सेवा की भावना को बढ़ावा देना था।

स्वयंसेवकों ने इस दिन को विशेष बनाने के लिए विकासखंड बीजापुर, भोपालपटनम और भैरमगढ़ में रंगोली, क्षेत्रीय नृत्य, केक काटने और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया। साथ ही उन्होंने समाज में स्वयंसेवी कार्यों के महत्व को उजागर करने के लिए ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में अपने कार्य अनुभव और सामुदायिक बदलाव की कहानियां साझा की। बीजादूतीर कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवक पिछले तीन वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य, बाल संरक्षण, बाल विकास, स्वस्थ किशोरावस्था, सुरक्षित मातृत्व जैसे मुद्दों पर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।

इन स्वयंसेवकों के निस्वार्थ प्रयासों और योगदान को सराहा गया और उन्हें आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। इस कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक अशोक पांडे, ब्लॉक समन्वयक योहन लाटकर, भारत कारम, हर्षिता पंडा सहित बड़ी संख्या में बीजादुतीर स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सभी को समाज कल्याण और समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने का संकल्प दिलाया और समाज में एकजुटता और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.