बिहार बनेगा चौथा राज्य, जहां 'ATM' से मिलेगा गेहूं और चावल, जानिए पहले नंबर पर कौन सा राज्य

Updated on 05-02-2026 12:23 PM
पटना: बिहार में जल्द ही पैसे की तरह एटीएम से गेहूं, चावल निकलेगा। इससे राशन के लिए सरकारी दुकानों पर लगने वाली लाइनों से मुक्ति तो मिलेगी ही, साथ ही पब्लिश का समय भी बचेगा। बिहार सरकार ने केंद्र सरकार की ओर से 'ग्रेन एटीएम' के भेजे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बिहार देश का चौथा राज्य बन जाएगा, जहां ग्रेन एटीएम से राशन का वितरण किया जाएगा। फिलहाल ये योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बिहार के कुछ खास जिलों में शुरू की जाएगी।


ग्रेन एटीएम योजना के बारे में क्या कहना है मंत्री लेसी सिंह का?

बिहार की खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने 'ग्रेन एटीएम' के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य में इसके शुरू होने से राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ियों पर रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार की ओर से बिहार सरकार के लिए एक चिट्ठी आयी थी। इसमें राशन वितरण के लिए इस योजना को लेकर सहमति मांगी गई थी। इस पर बिहार सरकार ने अपनी सहमति केंद्र सरकार को भेजी दी है। अब केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही राज्य में ग्रेन एटीएम योजना की शुरुआत हो जाएगी।

ग्रेन एटीएम से कैसे निकाल पाएंगे गेहूं?

ग्रेन एटीएम के बारे में जानकारी देते हुए लेसी सिंह ने कहा कि आप जैसे एटीएम मशीन से पैसे निकालते हैं, उसी तरीके पर ये मशीन काम करती है। जैसे एटीएम से पैसा निकालते हैं तो उसमें अपना एटीएम कार्ड लगाते हैं, फिर पिन डालकर रकम भरते और मशीन आपको उतने रुपये निकाल देती है। ठीक इसी तरह से आप अपना अनाज निकाल पाएंगे।

भारत में किस राज्य से शुरू हुई थी ग्रेन एटीएम योजना?

भारत में ग्रेन एटीएम योजना की शुरुआत ओडिशा से हुई थी। ओडिशा पहला राज्य है, जिसने अपने राशन कार्ड धारकों की सुविधा के लिए ये योजना शुरू की। बाद में राजस्थान और हरियाणा सरकार ने भी इसे अपने राज्य में शुरू किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.