बाइडेन का बेटा हंटर गन केस में दोषी करार:25 साल की जेल हो सकती है, 120 दिन बाद होगा सजा का ऐलान

Updated on 12-06-2024 12:38 PM

अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले चुनावों से पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके बेटे हंटर बाइडेन को गन केस में 7 दिन की सुनवाई के बाद दोषी करार दिया गया है। डेलावेयर की एक कोर्ट ने हंटर को दोषी ठहराया है।

यह पहली बार है, जब अमेरिका में किसी मौजूदा राष्ट्रपति की संतान को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। हंटर पर आरोप है कि उन्होंने गन के लाइसेंस के लिए आवेदन के दौरान अपनी नशे की लत की जानकारी छिपाई थी।

हंटर के दोषी पाए जाने के 120 दिनों के अंदर उनकी सजा का ऐलान हो सकता है। उन्हें 25 साल तक की जेल हो सकती है। 4 दिन पहले फ्रांस दौरे पर बाइडेन ने कहा था कि अगर गन ट्रायल में उनका बेटा दोषी पाया जाता है तो वे उसे कभी माफ नहीं करेंगे।

120 दिन में हो सकता है सजा का ऐलान
जिन 3 मामलों में हंटर को दोषी माना गया है, उनमें से 2 में 10-10 साल की जेल और तीसरे मामले में 5 साल की सजा का प्रावधान है। फेडरल गाइडलाइंस की सिफारिशों की मानें तो सजा को कम या ज्यादा रखना जज पर निर्भर करता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, जिस व्यक्ति का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड न हो और उसने धोखे से खरीदे हथियार का इस्तेमाल किसी अपराध में न किया हो, उसे आमतौर पर कम सजा होती है। यह 15 से 21 महीने की हो सकती है। हर मामले में उन्हें 2 करोड़ रुपए जुर्माना भरना होगा।

हंटर को सजा 120 दिन (4 महीने) के भीतर सुनाई जा सकती है। यानी हर स्थिति में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले हंटर की सजा पर फैसला हो जाएगा।

हंटर पर क्या आरोप लगे
हंटर बाइडेन पर आरोप है कि अक्टूबर 2018 में उन्होंने कोल्ट कोबरा हैंडगन खरीदते समय सही जानकारी छुपाई थी। उस वक्त वे ड्रग्स के आदी थे और नशीली दवाओं का नियमित सेवन करते थे। उन्होंने बंदूक खरीदने के लिए डॉक्यूमेंट में गलत जानकारी दी थी। दरअसल, अमेरिकी कानून के मुताबिक मादक पदार्थ का सेवन करने वाला व्यक्ति अपने पास बंदूक या कोई जानलेवा हथियार नहीं रख सकता है।

हंटर की पूर्व प्रेमिका ने दी थी कोर्ट में गवाही
हंटर बाइडेन की पूर्व प्रेमिका हेली ने कोर्ट में बड़ा बयान दिया था। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक हेली ने कहा कि जब उसने हंटर की कार की तलाशी ली तो उसे वहां पर एक गन मिली थी, जिसे देखकर वह घबरा गई थी। हेली ने कोर्ट में यह भी कहा था कि उसने कई बार हंटर को ड्रग्स लेते हुए पकड़ा था।

हेली ने अदालत में कहा था कि हंटर की वजह से ही उन्हें भी ड्रग्स की लत लग गई थी। हेली ने अगस्त 2018 में ड्रग्स का इस्तेमाल करना बंद कर दिया। हंटर ने अपने मेमोयर (संस्मरण) ‘ब्यूटीफुल थिंग्स’ में खुलासा किया था कि भाई बीयू की मौत के बाद उन्हें कोकीन की लत लगी थी और बाद में उन्हें एक साल तक इस लत को छोड़ने के लिए इलाज कराना पड़ा था।

भाई की मौत के बाद शुरू हुआ अफेयर
हेली बाइडेन ने हंटर बाइडेन के बड़े भाई बीयू बाइडेन से 2022 में शादी की थी। बीयू पेशे से वकील और डेमोक्रेटिक पार्टी के बड़े नेता थे। मई 2015 में बीयू की ब्रेन कैंसर से मौत हो गई थी। इसके बाद साल 2016 में हेली बाइडेन और हंटर बाइडेन का अफेयर शुरू हुआ, जो 2019 तक चला। इस वक्त हंटर बाइडेन अपनी पत्नी कैथलीन के साथ तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे थे।

जो बाइडेन ने पेज सिक्स को 2017 में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वे खुशकिस्मत हैं कि हेली और हंटर ने एक दूसरे को चुना है। इससे दोनों को बुरे दौर से निकलने में मदद मिली है। हालांकि, उन दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ इसका पता अब तक नहीं चल पाया।

बिना परमिशन के हथियार रखने के अलावा हंटर बाइडेन पर कैलिफोर्निया में फर्जी टैक्स फाइल करने, हथियारों से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए सौदा करने का आरोप है। हंटर ने इन आरोपों पर खुद को निर्दोष माना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.