JSW की झोली में गिरेगी भूषण पावर एंड स्टील! सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी बंद करने का अपना फैसला पलटा
Updated on
01-08-2025 03:04 PM
नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने कर्ज में डूबी भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPSL) के लिक्विडेशन का अपना 2 मई का अपना फैसला गुरुवार को वापस ले लिया। इस फैसले से कंपनी को फिर से खड़ा करने के लिए JSW स्टील लिमिटेड के रेजोल्यूशन प्लान को भी रद्द कर दिया गया था। लिक्विडेशन (Liquidation) का मतलब है किसी कंपनी को पूरी तरह से बंद करना और उसकी सारी प्रॉपर्टी को बेचकर जो पैसा आता है, उससे उसके कर्जदारों (जिन लोगों या संस्थाओं का कंपनी पर पैसा बकाया है) को चुकाना है।
चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने इस फैसले की समीक्षा के लिए दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि पहले दिए गए ‘विवादित निर्णय’ में कानूनी स्थिति का सही ढंग से मूल्यांकन नहीं किया गया था। इससे पहले जस्टिस त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की एक बेंच ने BPSL के लिए JSW स्टील लिमिटेड के रेजोल्यूशन प्लान को गैर-कानूनी और इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) का उल्लंघन बताते हुए रद्द कर दिया था।
अगली सुनवाई
गुरुवार को बेंच ने कहा कि वह अपने पिछले फैसले की समीक्षा करने को तैयार है। बेंच ने कहा कि हमारा मानना है कि जिस फैसले पर सवाल उठाए जा रहे हैं, उसमें पहले के कई फैसलों में तय की गई कानूनी स्थिति को सही तरीके से नहीं देखा गया। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि कई ऐसे तथ्यों को ध्यान में रखा गया और ऐसी दलीलें भी सुनी गईं जो असल में कोर्ट में रखी ही नहीं गई थीं। हालांकि, इस स्थिति को लेकर मतभेद है। बेंच ने आदेश दिया कि मामले पर फिर से सुनवाई होनी चाहिए। बेंच ने इन अर्जियों पर 7 अगस्त को सुनवाई तय की।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…