भूपेश बघेल के दावे- ईवीएम बदल दिए गए हैं

Updated on 04-06-2024 05:45 PM

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज साफ हो जाएंगे और पता चल जाएगा कि किसे बहुमत हासिल हुई।  एक बार फिर ईवीएम में छेड़छाड़ के दावे किए गए हैं। इस बार आरोप छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेसी नेता भूपेश बघेल ने लगाए हैं। उनका कहना है कि राजनादगांव लोकसभा सीट पर ईवीएम बदल दिए गए हैं और इसके चलते हज़ारों वोट प्रभावित होंगे। इस पर उन्होंने चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की थी। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए ईसी ने दावों को गलत ठहराया है और प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर दी है।

भूपेश बघेल के दावे

भूपेश बघेल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'चुनाव आयोग ने चुनाव में प्रयुक्त होने वाली मशीनों के नंबर दिए थे। इसमें बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट शामिल है। मेरे चुनाव क्षेत्र राजनादगांव मतदान के बाद फ़ॉर्म 17सी में जो जानकारी दी गई है‌ उसके अनुसार बहुत सी मशीनों के नंबर बदल गए हैं। जिन बूथों पर नंबर बदले हैं उससे हज़ारों वोट प्रभावित होते हैं। और भी कई लोकसभा क्षेत्रों में यही शिकायतें मिली हैं। हम राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत कर रहे हैं। चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि किन परिस्थितियों में मशीनें बदली गई हैं और चुनाव परिणाम पर होने वाले असर के लिए कौन जिम्मेदार होगा? बदले हुए नंबरों की सूची बहुत लंबी है पर एक छोटी सूची आप सबके अवलोकनार्थ संलग्न है।'

चुनाव आयोग की सफाई

चुनाव आयोग, उत्तर प्रेदश द्वारा कहा गया, 'भूपेश बघेल के आरोप सत्य नहीं हैं और सीईओ छत्तीसगढ़ द्वारा पहले ही उनका खंडन किया जा चुका है।' वहीं चुनाव आयोग, छत्तीसगढ़ ने कहा, 'पीसी राजनांदगांव के कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा लगाए गए आरोप सत्य नहीं हैं और आरओ राजनांदगांव द्वारा पहले ही इसका खंडन किया जा चुका है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.