भोपाल: जिला पंचायत बैठक में हंगामा; बैरसिया के सरकारी स्कूलों में टॉयलेट न होने पर भड़के सदस्य, BMO पर बैठाई जांच

Updated on 10-09-2026 12:45 PM
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया रहा। सदस्यों ने बैरसिया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. पुष्पा गुरु पर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए।

पूर्व में हटाने का प्रस्ताव भेजे जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से दोबारा प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का निर्णय लिया।

नहीं आए उपाध्यक्ष

बैठक में उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट और तीन सदस्य अनुपस्थित रहे, जबकि सदस्य विक्रम भालेश्वर, चंद्रेश राजपूत, बीजिया राजोरिया सहित अन्य प्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत में ही सदस्य विनय मेहर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनीष शर्मा से दोटूक कहा कि यदि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं जल्द दुरुस्त नहीं हुईं, तो वे सात दिन बाद सीएमएचओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे। मेहर ने बीएमओ को हटाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सदन के सभी सदस्यों ने हस्ताक्षर किए।

तीन दिन में पेश होगी रिपोर्ट

सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर ने भी विभागीय अफसरों को ताकीद की कि वे जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लें।
इसके अलावा बैठक में सरकारी स्कूलों में टॉयलेट न होने को लेकर भी सदस्यों ने नाराजगी जताई। इस पर जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने सदन को आश्वस्त किया कि 186 स्कूलों में नये टॉयलेट निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही मैदानी काम शुरू करा दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
 10 September 2026
भोपाल। आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन को लेकर चल रही सुनवाई के बीच दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी हादसे ने जर्जर और असुरक्षित भवनों की हकीकत भी…
Advt.