भोजपुरी गाना‘पिचकारियां के मजा लेल’ रिलीज

Updated on 26-02-2022 08:12 PM

मुंबई  विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून ने भी अपना नया भोजपुरी गानापिचकारियां के मजा लेल’  रिलीज कर दिया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह और एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रहे हैं। भोजपुरी गानापिचकारियां के मजा लेलदर्शकों को खूब पसंद भी रहा और इसके व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस गाने के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि पूरा माहौल एकदम रंगीन हो गया है और दोनों कालाकार जमकर गुलाल उड़ा रहे हैं और गाने को काफी इन्जॉय कर रहे हैं।

दोनों गाने के बोल और धुन पर गजब का डांस कर रहे हैं और इनके बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। दोनों एक्टर्स रंग से सराबोर नजर रहे हैं। नीलकमल का देसी अंदाज इसमें फैंस का दिल जीत रहा है। इस गाने के वीडियो को खबर लिखे जाने तक 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज और 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।गानापिचकारियां के मजा लेलको नीलकमल सिंह ने गाया है, जो फूहड़ता से दूर बेहद साफ और कर्णप्रिय लिरिक्स वाला है। यह गाना ऐसा है कि किसी को भी झूमने को मजबूर कर देगा। गाने को लेकर नीलकमल सिंह ने कहा किभोजपुरी म्यूजिक भी अब सिनेमा की तरह ही बदलाव कर रहा है। हमारा गीत-संगीत भी फूहड़ता और द्विअर्थी मतलब वाली वर्जनाओं को तोड़ कर आगे बढ़ रहा। उसी सीरीज का यह गाना है और दर्शक भी इसलिए हमारे गाने को पसंद भी कर रहे हैं। हम बस सभी से यही अपील करेंगे कि आप अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।

आपको बता दें कि विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून से रिलीज भोजपुरी गानापिचकारियां के मजा लेलको नीलकमल सिंह ने गाया है, जबकि सृष्टि उत्तराखंडी पर इस गाने के वीडियो को फिल्माया गया है। लिरिक्स अरुण बिहारी हैं और म्यूजिक शिशिर पांडेय का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। वीडियो डायरेक्टर पवन पाल हैं। बता दें कि होली को अभी भले ही कुछ वक्त हो, लेकिन भोजपुरी गीत-संगीत की दुनिया में होली की खुमारी चढ़ने लगी है। ऐसे में आए दिन एक से बढ़कर एक भोजपुरी होली स्पेशल गाने रिलीज हो रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
 19 April 2025
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
 19 April 2025
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक…
 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
Advt.