भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने दिया बेटी को जन्म, नन्हीं राजकुमारी की फोटो शेयर कर दी फैंस को खुशखबरी, कही ये बात
Updated on
31-10-2025 02:45 PM
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस निधि झा ने गुरुवार, 30 अक्टूबर को अपने जीवन के एक बेहद खास और खुशी से भरे मौके को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में एक खुशखबरी दी कि वह दूसरी बार मां बनी हैं। उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का खासा ध्यान आकर्षित किया। फैंस लगातार उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
दरअसल, निधि झा ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी बेटी संग एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और कैप्शन में बड़े ही भावुक शब्दों में लिखा, 'लक्ष्मी आई है। समस्त भोजपुरिया जहान, आप सभी मेरा परिवार हैं। आज सुबह हमारे परिवार में बिटिया रानी आई हैं। आप सभी हमारी लक्ष्मी बिटिया को बहुत सारा आशीर्वाद देकर हमें अनुग्रहित करें। धन्यवाद।'
निधि झा के पति कौन?
निधि झा की निजी जिंदगी भी उनकी फैन फॉलोइंग जितनी ही दिलचस्प है। उन्होंने साल 2022 में भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर यश कुमार से शादी की थी। दोनों की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी चर्चित रही है। दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया। उनका रिश्ता सिर्फ पर्दे तक ही सीमित नहीं रहा। दोनों की नजदीकियां साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'इंडिया वर्सेस पाकिस्तान' के सेट से बढ़ना शुरू हो गई थीं, और इसी साल यश का अपनी पहली पत्नी अंजना सिंह के साथ तलाक भी हुआ था।
निधि झा का बेटा कौन?
सेट पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में बदली, इसका पता खुद दोनों को भी धीरे-धीरे चला। लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने और साथ निभाने के बाद दोनों ने साल 2022 में शादी का फैसला किया। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने शिवाय रखा। अब दूसरी बार मां बनने की खबर ने उनके परिवार में खुशियों का माहौल और भी बढ़ा दिया है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
दुर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर बी.एस. उइके ने…
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…