राज मिश्रा संग लिव इन में रहती थी भाकियू नेता सुनीता कश्‍यप, बाराबंकी हत्‍याकांड का सनसनीखेज खुलासा

Updated on 05-02-2026 12:21 PM
बाराबंकी: भारतीय किसान यूनियन अवध गुट की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप हत्‍याकांड में बाराबंकी पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पता चला कि सुनीता कई सालों से राज मिश्रा संग लिव इन में रहती थी। शादी का दबाव बनाने को लेकर हुए विवाद में यह जघन्य वारदात अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी राज मिश्रा उर्फ राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।नगर कोतवाली क्षेत्र के खजूरगांव में नहर पटरी प्लाटिंग में मंगलवार को एक महिला का शव मिला था। उसकी पहचान भारतीय किसान यूनियन अवध गुट की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप(35) के रूप में हुई। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने वारदात के जल्द खुलासे के लिए सर्विलांस और स्वाट के साथ पुलिस की चार टीमें गठित की।


पति और बच्‍चों से कई सालों से थी दूर

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल/मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर बुधवार को आरोपी राज मिश्रा उर्फ राजू निवासी गनेशपुर थाना चिनहट लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। सुनीता असंद्रा थाना क्षेत्र के अशरफपुर निवासी थी जो अपने पति और बच्चों से काफी सालों से दूर रह रही थी।


राज मिश्रा पर लखनऊ और बाराबंकी में 9 मुकदमे

सुनीता के पति गंगाराम की तहरीर पर पुलिस की कई टीमों ने जांच शुरू की। पता चला कि सुनीता कश्यप राज मिश्रा के साथ लंबे समय से लखनऊ में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों ही शादीशुदा हैं। सुनीता लागतार राज मिश्रा पर शादी करने का दबाव बना रही थी। ऐसा ना करने पर झूठे मुकदमें में फंसा देने की धमकी देती थी। इससे नाराज राज ने एक फरवरी को ईंट से कूच कर सुनीता की हत्या कर दी। आरोपी राज मिश्रा पर बाराबंकी और लखनऊ के कई थानों में 9 मुकदमें दर्ज हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.