भारती सिंह-उर्फी को भी समन, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी से पूछताछ, विदेश में हैं समय रैना

Updated on 12-02-2025 02:45 PM

'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में माता-पिता को लेकर किए गए अश्‍लील कमेंट मामले में मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। साइबर सेल ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि कुल 30-40 लोगों के ख‍िलाफ FIR दर्ज की गई है। अब ताजा जानकारी ये है कि शो के 'मेंबर्स ओनली' के अब तक जारी सभी छह एपिसोड में आए सारे जजों के नाम प्राथमिकी दर्ज हुई है। मुंबई पुलिस ने मामले में भारती सिंह, उर्फी जावेद, राखी सावंत, दीपक कलाल, रैपर रफ्तार, हर्ष लिम्‍बाचिया समेत सभी 30-40 आरोपियों को समन जारी किया है। इस बीच बुधवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने पुलिस में अपना बयान दर्ज करवाया है। एक दिन पहले मंगलवार को ही आशीष चंचलानी भी बयान दर्ज करवा चुके हैं।

बताया जाता है कि केस दर्ज होने के बाद अपूर्वा मखजी मंगलवार, 11 फरवरी को भी देर शाम खार पुलिस स्‍टेशन अपना बयान दर्ज करवाने पहुंची थीं। लेकिन देर शाम होने के कारण उन्हें सुबह आने के लिए कहा था। पुलिस ने अपूर्वा से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के छठे एपिसोड को लेकर पूछताछ की है, जिसमें यूट्यूबर रणवीर अल्‍लाबादिया ने पैरेंट्स को लेकर अश्‍लील कमेंट किया था। इस एपिसोड में शो के होस्‍ट समय रैना, अपूर्वा और आशीष के अलावा जसप्रीत सिंह भी जज के तौर पर मौजूद थे।


रणवीर अल्‍लाबादिया से कभी भी हो सकती है पूछताछ


इस मामले में पहली FIR असम में दर्ज हुई थी। जांच के लिए असम पुलिस की एक टीम भी मुंबई पहुंची है। हालांकि, अभी तक रणवीर अल्‍लाहबादिया से पूछताछ नहीं हुई है। पुलिस ने मंगलवार को वर्सोवा इलाके में उनके घर जाकर समन थमाया था। समझा जाता है कि रणवीर बुधवार शाम तक, या फिर गुरुवार को खार स्‍टेशन में अपना बयान दर्ज करवाएंगे।


विदेश में हैं समय रैना, वकील ने कहा- 17 मार्च को लौटेंगे


दूसरी ओर, समय रैना इस वक्‍त देश के बाहर हैं। बुधवार सुबह समय के वकील को साइबर सेल थाने में देखा गया। वकील ने बताया कि कॉमेडियन समय रैना विदेश में हैं और 17 मार्च को वापस लौटेंगे। उन्होंने अपने वकील के जरिए जांच अधिकारी के बयान दर्ज करवाने में देरी के लिए खेद जताते हुए समय मांगा है। समय के वकील ने साइबर सेल से कॉमेडियन का ट्रेवल टिकेट और शो शेड्यूल सबमिट किया है। इस बीच समय रैना का एक सोशल मीडिया पोस्‍ट भी सामने आया है, जिसमें वह चेस खेलते हुए दिख रहे हैं।


पुलिस को समय के लौटने का इंतजार, उन्‍हीं के पास है अनकट फुटेज


फिलहाल, खार पुलिस ने सभी आरोपियों से संपर्क किया है। रणवीर अल्‍लाहाबादिया के मैनेजर से भी संपर्क किया गया है। पुलिस 'बुकमाय शो' से भी संपर्क करेगी और उस शो में दर्शक के तौर पर शामिल लोगों की लिस्ट मांगेगी। यह एपिसोड बीते साल 14 नवंबर को शूट किया गया था, जिसे 8 जनवरी को 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के मेंबर्स ओनली यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। पुलिस को समय रैना के लौटने का इंतजार है, क्‍योंकि उनके पास ही इसका अनकट वीडियो है, जिसे पुलिस जब्त करेगी।


असम के मुख्‍यमंत्री ने दी थी FIR की जानकारी


सोमवार, 10 फरवरी को असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में FIR की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि गुवाहाटी पुलिस ने कुछ यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर- आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, रणवीर अल्‍लाहबादिया, समय रैना के खिलाफ केस दर्ज किया है।


राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने भी जारी किया समन


इधर, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने अपमानजनक टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए रणवीर अल्‍लाहबादिया, समय रैना और अन्य को समन जारी किया है। आयोग ने सभी से 17 फरवरी को NCW में सुनवाई के लिए पेश होने के निर्देश दिए हैं।


संसदीय समिति भी भेज सकती है समन


भद्दे कमेंट का यह मामला संसद तक पहुंच चुका है। मंगलवार को शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी समेत कई सांसदों ने संसद की IT समिति से शिकायत कर एक्‍शन की मांग की है। साथ ही ऐसे शोज के ऊपर गाइडलाइन जारी करने की गुजारिश की है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर अपशब्दों का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्‍होंने यह भी कहा कि रणवीर अल्‍लाबादिया के पॉडकास्‍ट पर बड़े-बड़े राजनेता पहंचे हैं, उन्‍हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवॉर्ड भी दिया है। ऐसे में एक जिम्मेदार व्यक्ति से इस तरह की उम्मीद नहीं की जाती है।


AICWA ने अमित शाम हो लिखी चिट्ठी


इन सब के बीच ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' और कॉमेड‍ियंस पर कड़ा रुख अपनाया है। एसोस‍िएशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है और शो पर बैन लगाने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह के फूहड़ शोज देश के युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.