
बालोद। भारतीय जैन संघटना जिला बालोद एवं फोर्स मोटर्स द्वारा संयुक्त रूप से सुखा मुक्त तालाबों का पुनर्जीवन छत्तीसगढ़ अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे तालाब जो सूख गए हैं, इन तालाबों की मिट्टी निकाल कर किसानों द्वारा खेतों में ले जाया जाएगा एवं तालाब गहरीकरण जेसीबी के माध्यम से कराया जा रहा है।
इसके अंतर्गत विकासखंड डौंडी के ग्राम अडजाल व सिंघनवाही में शनिवार को शुभारंभ किया गया। ग्राम अडजाल में ग्राम वासियों की मौजूदगी में भारतीय जैन संघटना बालोद के सदस्य अनिल नाहटा, राहुल गोलछा, शुभम नाहटा, आनंद बाफना ने आज विधिवत रूप से तालाब खुदाई कार्य विधि विधान पूर्वक अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला बालोद अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन, प्रेस क्लब बालोद अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा, समाजसेवी कांति जैन, राजा बागमार, सुमित श्रीश्रीमाल,प्रमोद कोचर,पैशन जैन,सरपंच देवेंद्र कुमार, उप सरपंच पलटूराम, सचिव उमेश भूआर्य, ग्रामीण किरण कुमार चंदू राम ,राम गुलाम, अशोक कुमार, बैलसिह रावटे, अर्जुन ठाकुर ,सुख बाई ,आशा बाई आदि उपस्थित थे।