'भाबीजी घर पर हैं!' के रोहिताश्व गौर की बेटी का बॉलीवुड डेब्यू! चाहते हैं दीपिका जैसे ए-लिस्ट एक्ट्रेस बने गीति

Updated on 26-12-2024 01:56 PM
टीवी एक्टर रोहिताश्व गौर ने 'भाबी जी घर पर हैं' सीरियल में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। अब उनकी बेटी गीति भी उनके नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं। वो भी एक्ट्रेस बनने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं और जल्द ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। रोहिताश्व ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी दीपिका पादुकोण की तरह बॉलीवुड की ए-लिस्टर एक्ट्रेस बने  अपनी बेटी गीति के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि गीति ने लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से कोर्स पूरा किया है। वो एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी फिल्म है, जो फिल्म फेस्टिवल के लिए बनी है। हालांकि रोहिताश्व इसे बेटी का बॉलीवुड डेब्यू नहीं मानते हैं, पर इस छोटी और अच्छी फिल्म के लिए खुश हैं।

बेटी ने जमकर की है मेहनत

रोहिताश्व ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही डांस, एक्टिंग और फिल्मों में दिलचस्पी दिखाती थी। उसने कोरोना काल में इस पर पूरी तरह से फोकस किया और कई तरह के ब्यूटी कॉम्पिटीशन में हिस्सा लिया। रैंप वॉक किया।

पापा ने बेटी को दीं ये टिप्स

रोहिताश्व ने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को हिंदी भाषा के लहजे और उसे बोलने के तरीके पर मेहनत करने के लिए कहा। उसे हिंदी और उर्दू भाषा के महत्व के बारे में भी समझाया। यहां तक कि अपने NSD के किस्से भी शेयर किए। फिटनेस के लिए मार्शल आर्ट्स सीखने और धैर्य-अनुशासन में रहने की सलाह दी है।

'बॉलीवुड की ए-लिस्टर एक्ट्रेस बनें गीति'

गीति जिस फिल्म में नजर आएंगी, उसमें संजय मिश्रा भी हैं। खुद रोहिताश्व भी नजर आएंगे। अभी फिल्म का टाइटल तय नहीं है। डायरेक्टर वत्सल जैन हैं। रोहिताश्व की इच्छा है कि उनकी बेटी दीपिका पादुकोण की तरह बॉलीवुड की ए-लिस्टर एक्ट्रेस बने। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने।

रोहिताश्व के पिता भी थे कलाकार

रोहिताश्व के दिवंगत पिता सुधर्शन गौर भी एक कलाकार थे। उन्होंने भी NSD से पढ़ाई की थी। अब गीति डेब्यू करने के बाद तीसरी पीढ़ी होंगी, जो एक्टिंग में अपना सफर तय करेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.