बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना : मिशन शक्ति के तहत विद्यार्थियों को हेल्पलाइन

Updated on 27-07-2026 03:06 PM

सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण हब) द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महिला एवं बाल संरक्षण, सुरक्षा, अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

   कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, बच्चों से संबंधित शासकीय योजनाओं तथा स्वयं की सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा हिंसा की स्थिति में बिना भय के सहायता प्राप्त करने और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया।

   कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक सुश्री डालिमा गौर ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध सखी वन स्टॉप सेंटर की विभिन्न सेवाओं एवं सहायता तंत्र की जानकारी दी। वहीं महिला संरक्षण अधिकारी, नवा बिहान श्रीमती प्रमिला सिंह ने बालिकाओं के साथ होने वाली विभिन्न प्रकार की हिंसा से बचाव, सुरक्षा उपायों एवं संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

   इस अवसर पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य  सोमरू नेताम,  अनिल मेश्राम सहित शिक्षकगण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती प्रमिला सिंह, महिला संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, सुश्री डालिमा गौर, केंद्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर एवं सुश्री शांति सेठिया, जिला मिशन समन्वयक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सुरक्षा, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ ही महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रभावी संदेश दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.