दिवाली मनाने वाले अमेरिकियों को शुभकामनाएं... डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली संदेश देते हुए नहीं लिया भारत और हिन्दुओं का नाम

Updated on 21-10-2025 01:43 PM
वॉशिंगटन: रूस से लगातार तेल खरीदने, पाकिस्तान से युद्धविराम के लिए क्रेडिट नहीं देने और नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट नहीं करने की वजह से डोनाल्ड ट्रंप भारत से काफी नाराज है। लेकिन अपनी नाराजगी के बीच उन्होंने दिवाली को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रोशनी का त्योहार दिवाली मना रहे अमेरिकियों को शुभकामनाएं दीं और इस उत्सव को बुराई पर प्रकाश की जीत का प्रतीक बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ट्रंप ने इस उत्सव को परिवार और दोस्तों के साथ एकजुट होने का समय भी बताया।

वाइट हाउस की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ति "आज, मैं दिवाली - रोशनी के त्योहार - का जश्न मनाने वाले प्रत्येक अमेरिकी को अपनी शुभकामनाएं भेजता हूं। कई अमेरिकियों के लिए, दिवाली अंधकार पर प्रकाश की जीत का एक शाश्वत अनुस्मारक है।" डोनाल्ड ट्रंप के संदेश में सबसे खास बात ये है कि इसमें कहीं भी भारत का नाम नहीं लिया गया है। जबकि अमूमन दुनिया भर के नेता जब दिवाली संदेश देते हैं, तो भारत और हिंदू शब्द का जिक्र होता है
ट्रंप ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा कि "यह परिवारों और दोस्तों को एक साथ लाकर समुदाय का जश्न मनाने, आशा से शक्ति प्राप्त करने और नवीनीकरण की स्थायी भावना को अपनाने का भी समय है। लाखों नागरिक दीये और लालटेन जलाते हैं, हम इस शाश्वत सत्य में आनंदित होते हैं कि अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय प्राप्त करती है। दिवाली मनाने वाले प्रत्येक अमेरिकी के लिए, यह उत्सव स्थायी शांति, समृद्धि, आशा और शांति लाए।" हालांकि ट्रंप की दिवाली मनाने की कोई तस्वीर जारी नहीं की गई है। जबकि इससे पहले अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने वाइट हाउस में दिवाली मनाने की तस्वीरें जारी की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.