बेंगलुरु गोल्ड स्मगलिंग केस, बेल्लारी से बिजनेसमैन अरेस्ट:तस्करी के सोने को ठिकाने लगाता था

Updated on 27-03-2025 02:44 PM

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव से जुड़े गोल्ड स्मगलिंग केस में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने तीसरी गिरफ्तारी की है। मामले में DRI ने बेल्लारी से एक सोना व्यापारी साहिल सकारिया जैन को बुधवार को गिरफ्तार किया।

साहिल पर सोने को ठिकाने लगाने में रान्या की मदद का आरोप है। बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने साहिल को 29 मार्च तक DRI की कस्टडी में भेज दिया है। रान्या को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 3 मार्च को 14.2 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 10 मार्च को उसके दोस्त तरुण राजू को अरेस्ट किया गया था।

रान्या और राजू ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। बेंगलुरु सेशन कोर्ट आज इस पर फैसला ले सकती है। इससे पहले कोर्ट ने 25 मार्च को रान्या राव की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

रान्या के सौतेले पिता को बिना कारण छुट्टी पर भेज दिया था

DRI ने बेंगलुरु में दो ज्वैलरी स्टोर पर छापे मारे थे। मामले में वीरा डायमंड्स ट्रेडिंग नामक एक फर्म का नाम सामने आया है। DRI के अनुसार तरुण राजू 2023 में दुबई में वीरा डायमंड्स ट्रेडिंग नामक एक फर्म में शामिल हुआ था, वह दुबई में बेचने के लिए जिनेवा और बैंकॉक से सोना आयात कर रहा था। हालांकि, दोनों इसे भारत में भी तस्करी कर रहे थे।

तरुण राजू ने कहा कि वह 2024 के दिसंबर में वीरा डायमंड्स से बाहर निकल गए थे। उन्होंने जमानत के लिए आवेदन किया था। रान्या राव के सौतेले पिता, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रामचंद्र राव से भी इस मामले में पूछताछ की गई है। रान्या की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद अधिकारी को "अनिवार्य छुट्टी" पर भेज दिया गया था। आदेश में कोई कारण नहीं बताया गया।

CBI ने DRI के एडिशनल डायरेक्टर अभिषेक चंद्र गुप्ता की शिकायत पर सोना तस्करी मामले में एफआईआर दर्ज की थी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत FIR दर्ज की गई थी।

अभिषेक चंद्र गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि दुबई से यात्रा करने वाले और बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी करने का प्रयास करने वाले यात्रियों से जुड़े ये मामले दुबई से संचालित एक तस्करी सिंडिकेट के साथ जुड़े हो सकते है।

रान्या ने DRI पर मारपीट करने का आरोप लगाया 

एक्ट्रेस ने DRI के अधिकारियों पर मारपीट करने और भूखा रखने का आरोप लगाया था। रान्या ने DRI के अतिरिक्त महानिदेशक को लेटर लिखकर खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है।

रान्या ने लिखा- DRI अफसर मुझ पर खाली पेजों पर दस्तखत करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर मुझे 10-15 बार थप्पड़ भी मारे गए। मुझ पर बहुत दबाव बनाया गया, इसके बाद 50-60 टाइप किए गए पेज और 40 खाली पेजों पर साइन कराया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.