अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : कलेक्टर महोबे

Updated on 05-09-2025 12:46 PM

जांजगीर-चांपा। जिले में जनजातीय समाज के विकास और सशक्तिकरण हेतु जिला प्रशासन एवं आदिवासी विकास विभाग द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत के डीपीआरसी भवन में ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 03 से 05 सितम्बर 2025 तक का किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्र में विकास एवं परिवर्तन के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को सशक्त बनाना है।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आदि कर्मयोगी अभियान रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जनजातीय समाज के उत्थान के लिए शासन-प्रशासन निरंतर प्रयासरत है और इन अभियानों के माध्यम से आमजन को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साथ सेवा, समर्पण, संकल्प के साथ प्रत्येक कार्य किया जाना है। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 02 अक्टूबर 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की गई थी। यह आदिवासी समुदाय के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कलेक्टर ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए जरूरी है कि इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए। कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने उपरांत ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मयोगी, सहयोगी के रूप में हमे लोगो को तैयार करना है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री अक्षय कुमार कवंर ने बताया कि जिले में आदि कर्मयोगी अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले के 21 ग्रामों को शामिल किया गया है। जिनमें बलौदा विकासखंड के कुदरी, करमा, खारी, छीतापाली, केराकछार, कण्ड्रा, देवरी, सत्तीगुड़ी, नवागांव, रैनपुर, नवागढ़ विकासखंड के गाड़ापाली, करमंदी, अकलतरा विकासखंड के कटघरी, परसाही (नाला), महमदपुर, बाना, सराईपाली, बम्हनीडीह विकासखंड के पोड़ीकला, नवागांव, पूछेली एवं खपरीडीह है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, मास्टर ट्रेनर्स सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.