'सूर्यवंशम' से पहले अमिताभ बच्चन ने त्याग दी थी इंडस्ट्री, राजेश खट्टर ने बताया- बिग बी पर चिल्लाना पड़ता था

Updated on 12-04-2025 02:32 PM
अमिताभ बच्चन की 'सूर्यवंशम' आज भी चर्चा में रहती है। इसमें इन्होंने डबल रोल किया था और फिल्म सुपरहिट हुई थी। इसी मूवी से जुड़ा एक किस्सा राजेश खट्टर ने सुनाया है, जिन्होंने उनके साथ इसमें काम किया था। एक्टर ने बताया कि उन्होंने बिग बी के साथ काम करने का ऑफर आंख मूंदकर स्वीकार कर लिया था। उन्होंने बताया कि उन्हें एक्टर के भाई और बेटे दोनों के रोल के लिए कॉन्टैक्ट किया गया था। पहले वह झिझक रहे थे। मगर बाद में राजी हो गए थे।
साल 1999, अमिताभ बच्चन के लिए मुश्किल भरा था। क्योंकि उनकी कंपनी ABCL को दिवालिया घोषित कर दिया गया था। वह कर्ज में डूब गए थे। वह उस बोझ से उबर नहीं पा रहे थे। उन्होंने 1994 से 1999 तक सिर्फ चार फिल्में ही की थी, जिसमें 'मृत्युदाता', 'मेजर साब', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'लाल बादशाह' शामिल है। हालांकि फिर उन्होंने 'सूर्यवंशम' से कमबैक किया था।

राजेश खट्टर हाथ से नहीं जाने देना चाहते थे मौका

'फ्राइडे टॉकीज' से बातचीत में राजेश खट्टर ने बताया, 'जब मेकर्स ने मुझे उनके भाई और बेटे दोनों के रोल के लिए कॉन्टैक्ट किया तो उन्होंने मुझे ओरिजनल फिल्म देखने के लिए कहा। हालांकि मैंने इसे देखने से मना कर दिया। मैं बच्चन साहब के साथ काम करने का मौका नहीं गवाना चाहता था क्योंकि मैं अपने फैले पर शक नहीं करना चाहता था।'

अमिताभ बच्चन ने ब्रेक के बाद किया था कमबैक

राजेश खट्टर ने बताया, 'सूर्यवंशम तब आई थी, जब एक लंबे ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन वापस आ रहे थे। उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। यह उनकी कमबैक वाली फिल्म थी। जब वह फिल्मों में लौटे तो मैंने ये सोचकर रोल किया कि क्या होगा अगर उन्होंने फिर से एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया? इसलिए मैं किसी भी कीमत पर मौका नहीं गंवाना चाहता था।'

राजेश खट्टर को अमिताभ बच्चन पर चिल्लाना था

राजेश ने बताया कि पहले दिन अमिताभ बच्चन से उनका परिचय नहीं कराया गया था। वह बस उस सीन को तैयार कर रहे थे, जिसमें उन्हें बिग बी के किरदार पर चिल्लाना था। राजेश घबरा गए थे, लेकिन दो टेक के बाद उन्होंने ये कर लिया था। राजेश ने याद किया कि अमिताभ बच्चन के साथ उनका परिचय अच्छे से हुआ था। एक्टर ने बताया कि इन सबके बारे में याद करके उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.