बैटरी से लगी आग, 3 बच्चियां जिंदा जलीं:नोएडा में बेड पर सो रही थीं, पिता की हालत गंभीर

Updated on 31-07-2024 01:16 PM

नोएडा में घर में आग लगने से 3 बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पिता भी झुलस गया है, उसकी हालत गंभीर है। आग घर में रखी बैटरी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। हादसा बुधवार सुबह 4 बजे हुआ।

उस वक्त पूरा घर गहरी नींद में सो रहा था। आग इतनी तेज लगी कि किसी को बाहर भागने का मौका तक नहीं मिला। पिता ने बच्चियों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश होकर गिर गया। वहीं मां भी झुलस गई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी की है। DCP राम बदन सिंह ने बताया- आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल की 2 गाड़ियों ने 10 मिनट पर आग पर काबू पा लिया, लेकिन 3 बच्चियों को नहीं बचाया जा सका।

बेड पर सो रही थीं बच्चियां
DCP ने बताया- बच्चियां परिवार के साथ कमरे में सो रही थी। बच्चियां बेड पर थी। पिता दौलत राम (32) जमीन पर सो रहे थे। मां मीनू कमरे के बाहर सो रही थी। हादसे में मारी गई बच्चियों की उम्र 5 से 10 साल के बीच है। इनका नाम आस्था (10), नैना (7) और आराध्या (5) हैं। दौलत राम को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। मीनू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घर का सारा सामन जलकर राख हो गया।

लाइट काटी गई, लोग बाल्टियां लेकर दौड़े

मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने बताया- सुबह के करीब 3 बजे होंगे, तभी हम लोगों को चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब बाहर निकलकर देखा तो दौलत राम के कमरे से धुआं निकल रहा था। इसके बाद हम लोग पास गए, देखा उसके कमरे में आग लगी है। फिर पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। हमने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग बुझाने की कोशिश भी की। पुलिस ने तीनों बच्चियों को बाहर निकाला। दौलत राम भी बहुत जल गया है।

दयाशंकर वर्मा ने कहा- फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब आधा घंटे बाद पहुंच गई थी। इसके बाद लाइट काटी गई। हम लोगों ने बाहर जो आग लगी थी, उसे बाल्टियों में पानी भरकर बुझा दिया। लेकिन, अंदर आग बहुत तेज थी। वो नहीं बुझी। उसे फायर ब्रिगेड वालों ने बुझाया। इसके बाद पिता और तीन बेटियों को बाहर निकाला गया। इन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था।

हरिओम ने बताया- पूरा परिवार चार साल से यहां रह रहा था। हमें यही बताया जा रहा है कि बैट्री में आग लगने से हादसा हुआ है। अच्छे लोग थे। दौलत राम या उनकी पत्नी का कभी किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ। परिवार मिलनसार था।

कमरे में रखी थी बैटरी
दौलत राम ई-रिक्शा चलाता है और किराए के मकान में रहता है। ई-रिक्शा की बैटरी कमरे में रखी हुई थी, जो चार्जिंग में लगी थी। आशंका जताई जा रही है कि चार्जिंग के दौरान शॉट सर्किट हुआ और आग लग गई। डीसीपी रामबदन सिंह ने कहा- बच्चियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार के अन्य रिश्तेदार भी आ गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.