नहीं रहे 'बैटमैन' वैल किल्मर, हॉलीवुड एक्टर ने 65 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, निमोनिया से हुई मौत

Updated on 02-04-2025 01:22 PM
'बैटमैन' फेम हॉलीवुड एक्टर वैल किल्मर का 65 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार, अभिनेता के निधन की पुष्टि उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने किया है। वह निमोनिया से पीड़ित थे। उन्होंने लॉस एंजिल्स में अंतिम सांस ली।
कैलिफोर्निया में जन्में Val Kilmer ने एक्टिंग की पढ़ाई एक्टिंग स्कूल जुइलियार्ड से की थी। वे 1990 के दशक में हॉलीवुड के सबसे प्रमुख कलाकारों में से एक थे। उन्हें साल 2014 में गले के कैंसर का पता चला था। हालांकि, वह कैंसर से ठीक हो चुके थे। निमोनिया की वजह से उनका निधन हो गया।

'बैटमैन' और 'द डोर्स' से हुए फेमस

वैल के फिल्मी करियर पर नजर डालें तो किल्मर को 'बैटमैन' और 'द डोर्स' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह अपने लंबे बाल और लुक्स के लिए भी खासा जाने जाते थे। किल्मर ने 1984 में आई फिल्म 'टॉप सीक्रेट' के साथ अभिनय जगत की दुनिया में कदम रखा था। कॉमेडी फिल्मों में शानदार अभिनय कर फिल्मी दुनिया में एक बेहतर मुकाम हासिल की।

कई एक्शन फिल्मों में किया काम

एक्टर 'टॉप सीक्रेट', 'रियल जीनियस' के साथ एक्शन फिल्म 'टॉप गन' और 'विलो', 'द घोस्ट एंड द डार्कनेस', 'द सेंट', 'द प्रिंस ऑफ इजिप्ट', 'अलेक्जेंडर' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इससे पहले वह कॉमेडी शो 'रियल जीनियस' में दिखाई दिए थे। उन्हें 1986 की हिट 'टॉप गन' में अभिनेता टॉम क्रूज के सह-कलाकार के रूप में पहचान मिली।

टॉम क्रूज संग आए थे नजर

वैल किल्मर 1995 में आई 'बैटमैन फॉरेवर' से छा गए। उनकी अंतिम रिलीज साल 2022 में आई 'टॉप गन: मेवरिक' थी, जिसमें वह अभिनेता टॉम क्रूज के साथ दिखाई दिए थे। वैल रॉकस्टार की तरह लंबे बाल और गुड लुक्स के लिए जाने जाते थे। कॉमेडी फिल्मों में एक्टिंग कर उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी। 'टॉप सीक्रेट! ', 'रियल जीनियस' (1985) के साथ-साथ एक्शन फिल्म 'टॉप गन' (1986) और 'विलो' (1988) में अपनी सधी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.