सुकमा में आधार शिविर का आयोजन, नागरिकों को मिल रही सुविधा

Updated on 23-03-2026 03:05 PM

सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन में कलेक्ट्रेट कार्यालय सुकमा परिसर में आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य जिले के नागरिकों को आधार पंजीयन एवं आधार अपडेट जैसी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर सहज रूप से उपलब्ध कराना है।

आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राएं भी पहुंचकर अपने आधार कार्ड बनवाने एवं उसमें आवश्यक संशोधन (अपडेशन) करवा रहे हैं। शिविर में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि सुधार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आधार पंजीयन हो सके और जिनका आधार पहले से बना है, वे उसे अद्यतन करा सकें। शिविर में प्रशिक्षित ऑपरेटरों की तैनाती की गई है, जिससे कार्य त्वरित और सुगम तरीके से संपन्न हो रहा है।

कलेक्टर  अमित कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर में आने वाले सभी नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाए तथा किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से स्कूली बच्चों के आधार पंजीयन पर जोर देते हुए कहा कि इससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.