बार एवं रॉड मिल ने टीएमटी 16 बार की रोलिंग में बनाया नया रिकॉर्ड

Updated on 01-09-2024 01:34 PM

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र की मॉडेक्स इकाई, बार एवं रॉड मिल (बीआरएम) ने 16 मिलीमीटर मोटाई में टीएमटी बार की रोलिंग में अब तक का सर्वश्रेष्ठ दैनिक उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज किया। 30 अगस्त 2024 को बीआरएम ने टीएमटी-16 प्रोफाइल में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1955 बिलेट की रोलिंग कर 4027 टन उत्पादन दर्ज किया, जो कि 20 जुलाई 2024 को टीएमटी-16 प्रोफाइल में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 3930 टन (1912 बिलेट) और 17 मई 2024 को दर्ज 3890 टन उत्पादन से अधिक है।

30 अगस्त 2024 को बीआरएम ने बी शिफ्ट में टीएमटी 16 प्रोफाइल में 715 बिलेट्स की रोलिंग कर 1473 टन उत्पादन का नया शिफ्ट रिकॉर्ड दर्ज किया। इसके साथ ही मिल ने टीएमटी 16 प्रोफाइल में 17 मई 2024 को सी शिफ्ट में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ शिफ्ट रिकॉर्ड 1441 टन (700 बिलेट्स) की रोलिंग को पार किया। संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीएमटी बार की रोलिंग में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए बीआरएम की टीम और सहयोगी एजेंसियों को बधाई दी है।

मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) योगेश शास्त्री ने रिकॉर्ड प्रदर्शन का श्रेय बीआरएम की ऊर्जावान और स्वप्रेरित टीम को दिया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के 7 मिलियन टन मॉडेक्स प्रोग्राम के तहत स्थापित अत्याधुनिक इकाई बार और रॉड मिल को स्ट्रेट बार के रूप में विभिन्न प्रकार के उत्पादों की श्रृंखला को रोल करने के लिए डिजाइन किया गया है।

मिल के उत्पादों की उच्च गुणवत्ता, नेगेटिव टॉलरेंस, सुसंगत यांत्रिक गुण और अच्छी वेल्डेबिलिटी के कारण सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ग्राहकों द्वारा सराहा गया है। बार और रॉड मिल के उत्पादों का उपयोग देश के विभिन्न हिस्सों में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं जैसे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, तटीय सड़क परियोजनाएं, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट, बॉर्डर रोड परियोजनाएं, बीएआरसी मुंबई सहित सुरंगों, पुलों और राजमार्गों के निर्माण में किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.