iPhone 17 से असली कमाई तो बैंक करेंगे... 450 करोड़ रुपये आएंगे खजाने में, सीए से समझाया EMI का पूरा गणित
Updated on
22-09-2025 03:54 PM
नई दिल्ली: एप्पल कंपनी का आईफोन 17 बिक्री के लिए मार्केट में आ चुका है। इसे लेकर लोगों में काफी दीवानगी देखी जा रही है। लगभग हर शख्स इस फोन को खरीदने के लिए उतावला दिखाई दे रहा है। अन्य गैजेट्स की तरह इसे भी ईएमआई पर आसानी से खरीदा जा सकता है। इस फोन को बेचकर न केवल एप्पल कंपनी, बल्कि बैंक भी खूब कमाई करेंगे। बैंक इस फोन को सीधे नहीं बेचेंगे, बल्कि उनकी कमाई ईएमआई से मिलने वाले ब्याज से होगी। इसे लेकर एक सीए ने पूरा गणित समझाया है
चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) नितिन कौशिक का कहना है कि आईफोन तो एप्पल बेच रहा है, लेकिन असली कमाई तो भारतीय बैंक कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में अपनी बात पूरी कैलकुलेशन के जरिए समझाई है। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि भारत में लोग महंगे स्मार्टफोन क्यों खरीदते हैं। उन्होंने लिखा है कि भारत में आईफोन 17 एप्पल के लिए सोने की खान नहीं है... यह बैंक हैं। इसका मतलब है कि एप्पल से ज्यादा फायदा तो बैंकों को हो रहा है। उन्होंने इसे कड़वा सच बताया है।
कैसे अमीर हो रहे बैंक?
नितिन कौशिक के अनुसार, आईफोन 17 (256GB) की कीमत 82,900 रुपये है। भारत में लगभग 10 लाख लोग इसे खरीद सकते हैं। इनमें से लगभग 70% यानी 7 लाख ग्राहक इस फोन को ईएमआई पर खरीदेंगे।
कौशिक ने हिसाब लगाया कि अगर कोई 12 महीने की ईएमआई पर 14% ब्याज देता है, तो उसे हर महीने 7443 रुपये देने होंगे। इस तरह वह 6420 रुपये ब्याज के रूप में ज्यादा देगा। ऐसे 7 लाख ग्राहकों से भारतीय बैंकों को सिर्फ ब्याज से करीब 450 करोड़ की कमाई होगी।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…