बांग्लादेशी पेसर तस्कीन ने माफी मांगी:भारत के खिलाफ मैच में बस छूटी, देरी से पहुंचे स्टेडियम

Updated on 03-07-2024 02:26 PM

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज और टी-20 इंटरनेशनल टीम के उप-कप्तान तस्कीन अहमद ने माफी मांगी है। भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में उनकी टीम बस छूट गई थी। वे देर से स्टेडियम पहुंचे थे और फिर कोच ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया था।

मतभेद के सवाल पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने कहा, “अगर कोच या खिलाड़ी के बीच में को मतभेद होता तो तस्कीन अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में कैसे खेलते हैं। तस्कीन समय पर नहीं उठ पाने के चलते लेट हुए। उन्होंने खिलाड़ियों और बाकी सब से माफी मांगी थी।”

तस्कीन के ना खेलने पर शॉक थे बांग्लादेशी फैंस
ग्राउंड पर मौजूद बहुत सारे बांग्लादेशी फैंस ने उम्मीद लगा कर रखी थी कि तस्कीन आज के मैच में शानदार गेंदबाजी करके मैच में जीत दिलाएंगे। कप्तान नजमुल होसैन शान्तो टॉस के समय बताया कि तस्कीन आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं तो बांग्लादेशी फैंस शॉक्ड रह गए थे।

भारत के खिलाफ 2 पेसर के साथ उतरी थी टीम
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर क्रिकबज को बताया, “ सही समय पर नींद से ना उठ पाने के चलते तस्कीन से टीम बस छूट गई थी। बता दें तस्कीन को भारत के खिलाफ हुए सुपर 8 मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। मैनेजमैंट ने चौंकाते हुए इस मैच में सिर्फ दो तेज गेंदबाजों को शामिल किया था।

तस्कीन फोन नहीं उठा रहे थे
रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेशी पेसर तस्कीन मैच की सुबह फोन नहीं उठा रहे थे। जिसके बाद हेड कोच चंडिका हथुरूसिंघा ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में नहीं चुनने का फैसला किया, हालांकि बांग्लादेशी बोर्ड के अधिकारी इससे सहमत नहीं थे।

बांग्लादेश बोर्ड के अधिकारी ने कहा, “यह सच बात है कि तस्कीन टीम बस छूटने के कारण बाद में टीम से जुड़े थे। लेकिन वह खेले क्यों नहीं, ये बात सिर्फ कोच बता सकते हैं। वहां भारत के खिलाफ मैच में टीम के प्लान का हिस्सा थे या नहीं, इसका जवाब सिर्फ हेच कोच दे सकते हैं।”

भारत मैच 50 रन से जीता था
एंटीगुआ में हुए इस मैच को भारत ने 50 रन से जीता था। .भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। हार्दिक पंड्या की हाफ सेंचुरी के मदद से भारत ने बांग्लादेश के सामने 197 रन का टारगेट दिया था। लेकिन बांग्लादेश ने 8 विकेट खोकर 146 रन बनाया था। हार्दिक पंड्या को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
 24 April 2026
बीजापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को अब शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक लाभ मिल रहा है। प्रशासन द्वारा…
 24 April 2026
बीजापुर। भोपालपट्टनम ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र पामगल के आश्रित ग्राम मेन्ट्टुपल्ली में आज 23 अप्रैल 2026 को मीजल्स-रूबेला (खसरा-रूबेला) बीमारी को लेकर व्यापक सर्वे अभियान चलाया गया।…
 24 April 2026
बीजापुर। जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के समस्त पटवारी…
 24 April 2026
बीजापुर। जिला मुख्यालय में आयोजित जिला पंचायत की सामान्य सभा उस समय विवादों में घिर गई, जब अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस घटनाक्रम ने प्रशासन…
 24 April 2026
​भिलाई नगर। भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रिकेश सेन के नाम एक और बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ी है। भारत सरकार ने उन्हें महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती…
 24 April 2026
रायपुर । राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के…
 24 April 2026
कवर्धा। बकाया भुगतान के एक पुराने मामले ने प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया, जब न्यायालय के आदेश के बाद सरकारी कार्यालयों की कुर्की की कार्रवाई शुरू करनी पड़ी। हालांकि अंतिम…
 24 April 2026
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को लोकभवन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कोसा साड़ी, शाल और गमछा का अवलोकन किया तथा राज्य के हाथकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…
Advt.