बांग्लादेश ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी

Updated on 19-09-2024 11:07 AM

इंदौर। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत गुरुवार से होगी। पहला मुकाबला चेपॉक स्टेडियम पर सुबह 09.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया 42 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलती नजर आएगी।


इससे पहले आखिरी बार अगस्त में श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज खेली थी। भारत का मार्च 2024 के बाद पहला टेस्ट होगा। रोहित ब्रिगेड आखिरी बार टेस्ट में इंग्लैंड से पांच मैचों की घरेलू श्रृंखला में भिड़ी थीं, जहां सीरीज में 4-1 से कब्जा जमाया था।


भारत की प्लेइंग 11


रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।


बांग्लादेश की प्लेइंग 11


शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहमान, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।


ग्राउंड स्टैट्स और हेड टू हेड


चेन्नई में टीम इंडिया तीन साल बाद टेस्ट मैच खेलने जा रही है। इससे पहले इंग्लैंड ने फरवरी 2021 में यहां दो टेस्ट खेले थे, जिसमें एक भारत ने और एक इंग्लैंड ने जीता था।


चेपॉक स्टेडियम में भारतीय टीम ने कुल 34 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 15 जीते, 7 हारे, 11 ड्रॉ और 1 मैच टाई हुआ है। वहीं, भारत और बांग्लादेश के बीच 13 टेस्ट मैच हुए है। भारत ने 11 में जीत हासिल की है। दो मुकाबले ड्रॉ रहे।


टीम इंडिया बना सकती है रिकॉर्ड


चेन्नई में जीतकर भारतीय टीम हार और जीत के अंतर का रिकॉर्ड बना सकती है। टीम इंडिया ने अब तक 579 टेस्ट में 178 जीते और इतने ही हारे हैं। अगर भारत बांग्लादेश को हरा देती है तो उसकी 179 जीत हो जाएगी।


यह पहला मौका होगा जब उसके मैचों की संख्या हार से ज्यादा होगी। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के टेस्ट मैच में जीत मैच हार से ज्यादा है।


सबसे तेज 27 हजारी बन सकते हैं कोहली


बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर का सबसे तेज 27 हजार रन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं। कोहला 591 पारियां खेल चुके हैं। 27 हजार रन के आंकड़ते तक पहुंचने से 58 रन दूर हैं। तेंदुलकर 623 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे। वहीं, विराट टेस्ट में नौ हजार रन पूरे करने से 152 रन दूर हैं। ऐसा करने वाले चौथे बैट्समैन बन सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.