हालांकि अब बांग्लादेश मध्यम आय वाले देशों की श्रेणी में आ गया है, इसलिए ये छूट खत्म हो सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट अजय श्रीवास्तव का कहना है कि भारतीय मैन्युफैक्चरर्स को अपने देश में बने कपड़े पर 5% GST देना होता है। वहीं, बांग्लादेशी कंपनियां चीन से बिना टैक्स दिए कपड़ा आयात करती हैं और भारत को माल बेचने पर उन्हें एक्सपोर्ट इंसेंटिव भी मिलता है। इससे उन्हें 10%-15% तक का फायदा हो जाता है। भारत में काम कर रहे रिटेलर्स और ग्लोबल चेन के लिए सप्लायर बदलना आसान नहीं है। बांग्लादेश से माल मंगाने में उन्हें बहुत फायदा होता है।



