चीन की गोद में बैठे बांग्लादेश ने फिर दिया भारत को धोखा, कैंसिल कर दिया 180 करोड़ का ऑर्डर
Updated on
22-05-2025 02:04 PM
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच खाई बढ़ती जा रही है। पिछले हफ्ते भारत ने बांग्लादेश से आने वाले 770 मिलियन डॉलर (लगभग 6,600 करोड़ रुपये) के सामान पर रोक लगा दी थी। यह बांग्लादेश से आने वाले सामान का करीब 42% हिस्से को कवर करता है। इससे पहले बांग्लादेश ने भारतीय धागे, चावल और अन्य सामान का आयात रोक दिया था। बांग्लादेश ने साथ ही भारतीय कार्गो पर ट्रांजिट शुल्क भी लगाया है। अब बांग्लादेश सरकार ने भारत को दिया गया 180 करोड़ रुपये का ऑर्डर कैंसिल दिया है। बांग्लादेश की सरकार ने सरकारी कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड को यह ऑर्डर दिया था।
कंपनी ने बताया कि बांग्लादेश सरकार ने एक आधुनिक समुद्री जहाज बनाने के लिए ऑर्डर दिया था। लेकिन अब इसे कैंसल कर दिया गया है। यह सौदा 21 मिलियन डॉलर यानी करीब 180 करोड़ रुपये का था। बांग्लादेश के रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले डायरेक्टरेट जनरल डिफेंस परचेज ने यह ऑर्डर दिया था। करीब 61 मीटर लंबे और 15.8 मीटर चौड़े इस जहाज को 24 महीनों में बनाया जाना था। डिजाइन के मुताबिक इस जहाज की अधिकतम गति कम से कम 13 समुद्री मील होनी थी। पिछले साल अगस्त में शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्ते थोड़े तनावपूर्ण हो गए हैं। मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार भी चीन के करीब आ गई है। उसने चीन के साथ 2.1 अरब डॉलर के नए सौदे किए हैं।
कंपनी का प्रदर्शन
कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स कमर्शियल और नौसैनिक जहाज बनाती है और उनकी मरम्मत करती है। इसके मुख्य ग्राहकों में भारतीय नौसेना और भारतीय तट रक्षक हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी का शेयर बुधवार को 4.43% बढ़कर 2,500.5 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में इस साल अब तक 54.7% और पिछले 12 महीनों में 109.6% की तेजी आई है। फाइनेंशियल ईयर 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 118% बढ़ गया।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…